
नर्मदा नदी में बाढ़ के चलते टापू में फंसे 3 लोग, SDRF ने किया रेस्क्यू
मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला जिला मुख्यायल से 30 किमी दूर ग्राम लिंगा पौंडी अंतर्गत नर्मदा नदी के उपान पर चलने के कारण टापू पर 3 लोगों के फसे होने की सूचना स्टेट कमांड सेंटर भोपाल से SDRF टीम को 21 अगस्त जो शाम 06:15 बजे मिली थी। इस सूचना पर SDRF से रेस्क्यू टीम प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते के नेतृत्व में रवाना हुई। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार की रत से ही शुरु कर दिया गया था, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू करना आसान नहीं था। ऐसे में SDRF की टीम ने सोमवार की सुबह टापू से तीनों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है।
आपको बता दें कि, टापू से रेस्क्यू किये जाने वाले तीनों लोगों के नाम बसंत भारतीय, सहदेव नंदा और तिलकराम भारतीय बताया जा रहा है। रेस्क्यू कार्य में SDRF से प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते, सैनिक सुकरात, राहुल, अजीत, संदीप, सदन, रामप्रकाश, अनुराग आदि मौजूद रहे।
खतरे के निशान को छू रही है नर्मदा
आपको बता दें कि, प्रदेश के अदिकतर इलाकों में रविवार सुबह से जारी भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी उफान पर है। सामने आई तस्वीरों के अनुसार, नर्मदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। प्रशासन की ओर से राहत पुनर्वास केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Published on:
22 Aug 2022, 5:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.