छतरपुर

70 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या से मचा हड़कंप, हत्यारों की तलाश में जुटी डॉग स्क्वॉड

Brutal Murder Case : बुजुर्ग का शव घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बीजावर पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Brutal Murder Case
बुजुर्ग की हत्या से मचा हड़कंप (Photo Source- Patrika)

Brutal Murder Case : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर थाना इलाके में आने वाले भारतपुरा गांव में सोमवार सुबह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुजुर्ग का शव घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिजावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सामने आई शुरुआती जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। हत्या किसने और क्यों की? इसका अभी पता नहीं चल सका है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस टीम ने आसपास के इलाके को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल से संभावित आरोपी के निशान तलाशने के लिए लगाया गया है।

घर में अकेले रहते थे बुजुर्ग

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बुजुर्ग अपने घर में अकेले रहते थे और देर रात तक किसी के आने-जाने की आहट नहीं सुनी गई थी। सुबह जब पड़ोसी घर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा खुला देखा और भीतर खून फैला हुआ पाया।

Updated on:
27 Oct 2025 02:28 pm
Published on:
27 Oct 2025 02:28 pm
Also Read
View All
कागज़ों में चमचमाते प्रोजेक्ट, ज़मीन पर बहती सडक़ें: 10.59 करोड़ लुटाकर भी अधूरा केल नदी का पुल, 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर काटने को मजबूर ग्रामीण!

रात 1:30 बजे बिस्तर में घुसे सांप ने युवती को डसा, छतरपुर के अस्पताल में भर्ती

Chhatarpur news: ‘रोते-रोते चली गई..’. बेटे का गम भूली नहीं 102 साल की बूढ़ी मां, बहू ने उजाड़ा पूरा घर

भवन निर्माण में भ्रष्टाचार! विश्वविद्यालय की इमारतों की खुली पोल, दीवारों में दरारें और छतों से गिर रहा प्लास्टर, खुले तारों से करंट का खतरा

पॉलीटैक्निक के बाद नौगांव को मिला इंजीनियरिंग कॉलेज, पर बढ़ने के बजाय घट गए कोर्स; कंप्यूटर साइंस जैसा मुख्य विषय गायब!