छतरपुर

एमपी में धार्मिक स्थल में घुसकर ग्रंथ जलाए, इलाके में भारी पुलिसबल तैनात, 6 पर केस दर्ज 2 यूपी से गिरफ्तार

MP News : हरपालपुर थाना इलाके के ग्राम इमलिया में गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचाते हुए एक मस्जिद में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
2 min read
MP News
धार्मिक स्थल पर उपद्रव (Photo Source- Patrika Input)

MP News :मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले हरपालपुर थाना इलाके के ग्राम इमलिया में गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचाते हुए एक मस्जिद में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के दौरान मस्जिद में रखे धार्मिक ग्रंथ के साथ साथ अन्य सामग्री जलाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि, देर रात कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर गांव में घुसे और उत्पात मचाते हुए पहले तो उन्होंने घरों के बाहर खड़ी बाइकों में तोड़फोड़ की। इस दौरान कई घरों के दरवाजों पर लाठी से हमला भी किया।

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब शुक्रवार को मस्जिद के इमाम नमाज पढ़ाने पहुंचे। उन्होंने अंदर धुआं और जली हुई चीजें देखीं तो तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर इकट्ठे हो गए।

इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

धार्मिक स्थल पर उपद्रव (Photo Source- Patrika Input)

वहीं, दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही नौगांव एसडीएम जीएस पटेल, तहसीलदार रमेश गौड़, एसडीओपी अमित मेश्राम और हरपालपुर थाना प्रभारी संजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

6 पर मामला दर्ज

जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर 6 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने हर्ष पटैरिया, मनोज पटैरिया, सत्तू अनुरागी, सुनील राजपूत, उमेश पाल और गज्जू उर्फ उन्नू राजपूत के खिलाफ बीएनएस की धारा 326(घ), 196, 299, 331(6), 3(5) के तहत मुकदमा कायम किया है।

दो मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार

गंभीरता को देखते हुए 12 पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दोपहर तक पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्ष पटैरिया और मनोज पटैरिया को यूपी के महोबा जिले से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना अत्यंत संवेदनशील- एसपी

एसपी अगम जैन ने कहा कि, घटना अत्यंत संवेदनशील है। असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना गंभीर अपराध है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Updated on:
24 Oct 2025 07:54 pm
Published on:
24 Oct 2025 07:46 pm
Also Read
View All
रात 1:30 बजे बिस्तर में घुसे सांप ने युवती को डसा, छतरपुर के अस्पताल में भर्ती

Chhatarpur news: ‘रोते-रोते चली गई..’. बेटे का गम भूली नहीं 102 साल की बूढ़ी मां, बहू ने उजाड़ा पूरा घर

भवन निर्माण में भ्रष्टाचार! विश्वविद्यालय की इमारतों की खुली पोल, दीवारों में दरारें और छतों से गिर रहा प्लास्टर, खुले तारों से करंट का खतरा

पॉलीटैक्निक के बाद नौगांव को मिला इंजीनियरिंग कॉलेज, पर बढ़ने के बजाय घट गए कोर्स; कंप्यूटर साइंस जैसा मुख्य विषय गायब!

छतरपुर में हर साल मरम्मत के नाम पर डकार रहे करोड़ों का बजट! मानसून आते ही फिर उखड़ी 5 करोड़ की डामर सडक़, घटिया सीसी पैचवर्क के जुगाड़ पर उतरा पीडब्ल्यूडी