छतरपुर

पायलट सीट पर दिखे धीरेंद्र शास्त्री, ऑस्ट्रेलिया में उड़ाया प्लेन, देखें वायरल वीडियो

Bageshwar Baba: छतरपुर के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दुनिया भर में बाबा बागेश्वर के नाम से लोकप्रिय हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर बागेश्वर बाबा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उनके अंदाज ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

2 min read
Jun 14, 2025
Bageshwar Baba
Bageshwar Baba (फोटो सोर्स:@bageshwardham)

Bageshwar Baba: छतरपुर के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दुनिया भर में बाबा बागेश्वर के नाम से लोकप्रिय हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर बागेश्वर बाबा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उनके अंदाज ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आध्यात्मिक कथाओं में कथावाचन करने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ऑस्ट्रेलिया में विमान उड़ाते दिखे। बाबा के अनोखे अंदाज ने उनके भक्तों को रोमांच और आश्चर्य से भर दिया है।

देखें वायरल वीडियो

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'बागेश्वर धाम सरकार' के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में हजारों फीट की ऊंचाई पर विमान के कॉकपिट में नजर आए। वीडियो में उनके साथ एक पायलट भी है। इस दौरान बाबा बागेश्वर कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे है। वीडियो के अलावा कई तस्वीरें भी साझा की गई हैं।

पायलट सीट पर दिखे धीरेंद्र शास्त्री

Bageshwar Baba (फोटो सोर्स:@bageshwardham)

बता दें कि, 'बागेश्वर धाम सरकार' के ऑफिशियल अकाउंट से फोटो वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर #pilotbaba ट्रेंड करने लगा। हजारों यूजर्स से उनकी तस्वीरों को शेयर किया है।

समंदर में चलाया जहाज

फ़िजी में प्रशांत महासागर की यात्रा के दौरान की तस्वीर (फोटो सोर्स:@bageshwardham)

ऑस्ट्रेलिया में प्लेन उड़ाने के अलावा बाबा बागेश्वर प्रशांत महासागर में जहाज चलाते हुए भी दिखे। फ़िजी में प्रशांत महासागर की यात्रा के दौरान की कई तस्वीरे और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें बाबा बागेश्वर जहाज चलाते दिखें।

आप भी देखें मध्यप्रदेश के छतरपुर के बाबा बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अनोखा अंदाज...।

Updated on:
15 Jun 2025 10:05 am
Published on:
14 Jun 2025 05:03 pm
Also Read
View All
6.30 करोड़ का बजट, मई में वर्क ऑर्डर, जून में डामर का टोटा! छतरपुर में पन्ना रोड सडक़ निर्माण के नाम पर अब पैचवर्क का खेल, पहली ही बारिश में बह जाएंगे सरकारी दावों के लाखों रुपए

अब गंभीर मरीजों को बाहर जाने की नहीं होगी जरूरत, छतरपुर जिला अस्पताल की 5 मंजिला सुपर स्पेशल क्रिटिकल केयर यूनिट में इसी सप्ताह से मरीजों को मिलेगा

राम दरबार में थमीं सांसें, मुंबई के श्रद्धालु की बागेश्वर धाम में मौत, पूरी हुई अंतिम इच्छा

छतरपुर में पर्यावरण नियमों को फूंककर सुलग रहे अवैध ईंट भट्टे, शहर की हवा में घुला धीमा जहर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रहस्यमयी खामोशी से जनता के स्वास्थ्य पर मंडराया बड़ा संकट

स्कूल के पहले दिन ही कई जगह लटके ताले, सांदीपनि विद्यालय में विलय हुए स्कूलों में कोई जानकारी चस्पा न होने से भटकते रहे छात्र व परिजन