छतरपुर

मंच पर जया किशोरी ने किया धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत, फिर होने लगी दोनों की शादी की बातें

Dhirendra Shastri Latest News- मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर जया किशोरी के साथ मुलाकात के बाद से चर्चाओं में हैं...। पहले भी सोशल मीडिया पर दोनों के विवाह की अफवाहें उड़ती रही हैं...।
3 min read
Sep 09, 2026
Jaya Kishori marriage rumours
कोलकाता में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा में अचानक पहुंची कथा वाचक जया किशोरी। (फोटो- @shriradheradhe8817)

Dhirendra Shastri Latest News- मध्यप्रदेश के छतरपुर के रहने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। कोलकाता में तीन दिनों तक हुई हनुमान कथा के दौरान पंडित शास्त्री के 'नानवेज' वाले बयान से विवाद खड़ा हो गया। इस बीच, प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी भी उनकी कथा में अचानक पहुंच गई, जिससे एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों के विवाह को लेकर चर्चाएं चलने लगीं। कथा के दौरान उनकी मुलाकात का वीडियो वायरल होने लगा।

कोलकाता में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा चल रही थी, इसी दौरान अचानक कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी पहुंच गई। उन्होंने माइक थामा और पंडित शास्त्री का स्वागत किया और कहा कि कोलकाता मेरा घर ही है, इस नाते मैं उनका स्वागत कर रही हूं। जब आपके घर में कोई आता है तो स्वागत किया जाता है। मुझे खुशी है कि महाराजजी ने पूरे कोलकाता को सनातन और ठाकुरजी की भक्ति से भर दिया। इस मौके पर जया किशोरी ने एक के बाद एक कई भजन सुनाए। इसके बाद व्यासपीठ के समक्ष बैठकर पंडित शास्त्री के मुख से कथा का श्रवण भी किया।

उड़ती रही है दोनों के विवाह की अफवाह

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और जया किशोरी दोनों ही कथावाचक हैं और देश विदेश में कथा करते रहते हैं। करोड़ों लोग इनके फालोअर्स हैं। एक बार जया किशोरी ने बताया कि मैं ऐसे व्यक्ति से विवाह करूंगी जो कथावाचक हो। इसके बाद कई बार चर्चाएं और अफवाह उड़ती रहीं। यहां तक कि मीडिया भी इनसे आपस में विवाह पर सवाल पूछ चुके हैं। इसके अलावा किसी शिवरंजनी से भी इनका नाम जुड़ा। जिस पर एक बार धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कहा था कि जब भी शादी करूंगा तो सबको बताकर करूंगा। प्रेम विवाह करने की उनकी इच्छा नहीं है। माता-पिता की पसंद पर ही शादी करूंगा। यदि किसी से इश्क हुआ तो मंच से सभी को बताऊंगा। शिवरंजनी के साथ विवाह की बातों पर उन्होंने कहा था कि जब तक उनकी शादी नहीं हो जाती, देश की सभी उनकी बहनें हैं, वे किसी के दावे करने से शादी नहीं कर रहे हैं।

वृंदावन में हुई थी पहली मुलाकात

19 नवंबर 2025 को भी दोनों की मुलाकात दिल्ली से वृंदावन तक हुई पदयात्रा में हुई थी। जब धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा निकाली थी। इसमें फिल्मी सितारों और कई हस्तियों के अलावा कथावाचक जया किशोरी भी शामिल हुई थी। संभवतः चर्चाओं के बाद यह दोनों की पहली मुलाकात थी।

जया किशोरी बोली थी- मैं भी करूंगी शादी

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में मार्च 2026 में कथा वाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आई थी। तब शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि शादी जरूरी है, सबको करना चाहिए। मैं भी करूंगी, लेकिन शादी के लिए अच्छे पार्टनर का चुनाव बहुत जरूरी है, क्योंकि शादी एक बार होती है, इसलिए पार्टनर को चुने में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। शादी भले ही लेट हो जाएं, लेकिन इंसान समझदार और संस्कारी होना चाहिए।

धीरेंद्र शास्त्री माता की पसंद से करेंगे विवाह

छह माह पहले ही खजुराहो में उन्होंने एक बार फिर अपनी शादी को लेकर कहा था कि शादी निश्चित रूप से होगी और जल्द अच्छी खबर मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुरु की आज्ञा मिलने के बाद वे जल्द ही माता की पसंद से विवाह करेंगे।

'मैं आज भी शादी के लिए तैयार'

पिछले माह नई दिल्ली में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में धीरेंद्र शास्त्री ने खुलकर कहा था कि जब पीएम नरेंद्र मोदी उनके घर आए थे, तब उन्होंने उनकी माताजी को प्रणाम करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री उनके छोटे भाई हैं और उन्होंने एक पर्ची बना दी है और उन्हें पता है कि वे बेटे की शादी को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह चिंता दूर हो जाएगी। शादी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा था कि हम शादी के विरोधी नहीं है। हमारे कुछ संकल्प बाकी हैं, लेकिन मैं आज भी शादी के लिए तैयार हूं।

कैसी होगी भावी पत्नी

इसी पोडकास्ट में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि वह कहां की हैं या उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है। सुंदरता से ज्यादा समझदारी जरूरी है। हमें ऐसी जीवनसंगिनी चाहिए जो हमारे जीवन, परिस्थितियों और परिवार को समझ सके। रास्ते में बाधा बनने वाली नहीं, बल्कि साधक बने।

Updated on:
09 Sept 2026 01:10 pm
Published on:
09 Sept 2026 01:09 pm