छतरपुर

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने भरी सभा में निकलवाए सभी के मोबाइल, बोले- मेरा वीडियो रिकॉर्ड कर लो..

Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने भरी सभा में भक्तों से की सोशल मीडिया मुहिम छेड़ने की अपील..।
1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2024, 7:11 PM IST
pandit dhirendra shastri

Pandit Dhirendra Shastri: मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। कथा सुनाने का अलग अंदाज और लोगों के मन की बात बिना बताए पर्ची पर लिखकर उनकी समस्याओं का समाधान बताने वाले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में है। इस बार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने सभी हिंदूओं से सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ने की अपील की है।

बागेश्वर धाम पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन किया गया था। इसी दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने मंच से कथा में आए श्रद्धालुओं से कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें। इतना ही नहीं पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने आगे कहा कि आप सभी अपना अपना मोबाइल निकाल लें और मेरा ये वीडियो बनाकर शेयर करें जिससे कि हर हिंदू अपने नाम के आगे सोशल मीडिया पर हिंदू लिखे। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि जात पात को मिटाने के लिए अपनी जाति नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारभ कर दें।


पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू से अपील करने के साथ ही उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे किसी का नाम अंकित है तो वो हिंदू अंकित लिखे, किसी का नाम सत्यम है तो वो हिंदू सत्यम लिखे, मनीष हिंदू मनीष लिखे, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हिंदू धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री लिखना प्रारंभ कर दें। सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे हिंदू लगाएंगे तो इससे एक क्रांति खड़ी होगी।

Updated on:
25 Oct 2024, 7:11 PM IST
Published on: