
Property Rates: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली के बाद कई लोकेशन पर प्रॉपर्टी महंगी हो सकती है। शहर के 300 स्थानों पर प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। इसकी वजह इन स्थानों पर पिछले 6 महीनों में जमकर जमीनों की खरीदी-बिक्री वर्तमान दर से अधिक दरों पर होना है। किन स्थानों पर अधिक दामों में प्रॉपर्टी की ज्यादा खरीद-फरोख्त हुई है उसका पता लगाने के लिए एआई की मदद ली जाएगी। इसके बाद इन्हीं स्थानों को प्रस्ताव में शामिल कर उप जिला मूल्याकंन और जिला मूल्यांकन में सहमति के बाद वहां पर नई दरें एक जनवरी से लागू कर दी जाएंगी।
बताया गया है भोपाल शहर के 300 ऐसे स्थान हैं जहां पर वर्तमान दरों से अधिक दरों पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन और पंजीयन विभाग ने इन स्थानों पर प्रॉपर्टी की दरें बढ़ाने का निर्णय लिया है। संभावा है कि दीपावली के बाद इन सभी स्थानों पर प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाए जाएंगे और इसके लिए किसी भी तरह की कोई दावे-आपत्ति भी नहीं लिए जाएंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बीते दिनों वरिष्ठ जिला पंजीयक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में नई कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
जिन स्थानों पर प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाए जा सकते हैं उनमें मेट्रो रूट, बस स्टैंड के आसपास की प्रॉपर्टी, कोलार सिक्सलेन की वजह से गोल जोड़, थुआखेड़ा से लेकर कजलीखेड़ा तक, चूनाभट्टी से नेहरू नगर, कोटरा, वैशाली नगर, सलैया से बगली के बीच, बैरागढ़ रेलवे लाइन के आसपास, सनखेड़ी, हिनोतिया आलम, बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा, सेवनियां गोंड से लेकर इंद्रपुरी से अयोध्या बायपास आदि शामिल हैं।
Updated on:
25 Oct 2024, 5:46 PM IST
Published on:
25 Oct 2024, 5:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.