24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीब 70000 रूपए दिन के हिसाब से बढ़ी एमपी के मंत्री की संपत्ति, 11 महीनों में 2.33 करोड़ का इजाफा

Vijaypur Seat By-Election: विजयपुर उपचुनाव के लिए वन मंत्री रामनिवास रावत ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में दिया प्रॉपर्टी का ब्यौरा..बीते 11 महीनों में हुआ गजब का इजाफा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 25 Oct 2024, 4:28 PM IST

Ramniwas Rawat

Vijaypur Seat By-Election: नेताओं की संपत्ति को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं और ये सवाल एक बार फिर उठ रहे हैं। वजह है मध्यप्रदेश के वन मंत्री की संपत्ति में बहुत ही तेजी से इजाफा होना। कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार में वन मंत्री हैं और विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं। चुनाव से पहले उन्होंने अपना जो नामांकन दिया है और संपत्ति का ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक उनकी संपत्ति पिछले 11 महीनों में औसतन 70 हजार रुपए दिन के हिसाब से बढ़ी है।

11 महीनों में 2.33 करोड़ बढ़ी संपत्ति

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के साथ रामनिवास रावत ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक उनकी संपत्ति में बीते 11 महीनों में 2.33 करोड़ रूपए की बढ़ोत्तरी हुई है। रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और फिर बाद में उन्हें मोहन यादव सरकार में वन मंत्री बनाया गया था। उनके कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के कारण ही विजयपुर में उपचुनाव हो रहे हैं।


यह भी पढ़ें- रातभर घर में रखा डेढ़ करोड़ रुपए का सांप, सुबह होते ही हुआ ये..

करीब 70 हजार रुपए दिन की बढ़ोत्तरी

रामनिवास रावत ने साल 2023 जब कांग्रेस की टिकट पर विजयपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था तब उन्होंने अपने हलफनामे में खुद की संपत्ति का जो ब्यौरा दिया था उसमें उनकी कुल संपत्ति 7.5 करोड़ रुपए बताई थी। इसमें 1.10 करोड़ की चल संपत्ति और 6.40 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल थी। वहीं अब करीब 11 महीने बाद जब भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करते हुए हलफनामा दिया तो उसमें अपनी और पत्नी की कुल संपत्ति 9.83 करोड़ रुपए घोषित की है। इसमें 2.63 करोड़ की चल संपत्ति और 7.20 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। इस तरह से 11 महीने में उनकी संपत्ति 2.33 करोड़ रुपए बढ़ी है जिसे अगर हर दिन के हिसाब से देखा जाए तो करीब 70 हजार रुपए दिन होता है।


यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के लिए फिर होंगे आवेदन, जोड़े जाएंगे नाम