छतरपुर

लेन-देन के विवाद में भाजपा नेता ने मारी गोली, केस दर्ज

घायल जिला अस्पताल में भर्ती, बताया जा रहा कांग्रेस नेता का चचेरा भाई
2 min read
Oct 19, 2017
bjp leader fire by pistol on shopkeeper
bjp leader fire by pistol on shopkeeper

छतरपुर. शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत बजरंग नगर में लेनदेन के विवाद में बुधवार को दुकानदार को भाजपा नेता ने पिस्टल से गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लगाया गया। बताया जा रहा है कि दुकानदार कांग्रेस नेता का चचेरा भाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। साथ ही जिला अस्पताल में घायल के बयान दर्ज किए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सिटी कोतवाली क्षेत्र के शुक्लाना मोहल्ला निवासी रवि मिश्रा (30) पिता कैलाश मिश्रा शहर में ही सिविल लाइन थाना अंतर्गत बजरंग नगर में बंशीवाला प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। वह रोजाना की तरह दुकान में बैठा था। बताया जाता है कि भाजपा नेता विनय तिवारी से उसका लेनदेन चल रहा था। रवि मिश्रा को विनय तिवारी से रुपए लेने थे। जिससे रवि अपने रुपए मांग रहा था। बुधवार की दोपहर एक बजे विनय तिवारी चार पहिया वाहन से रवि मिश्रा की दुकान पर पहुंचा। इस दौरान रवि मिश्रा ने विनय से रुपयों की मांग की। जिससे कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। जिस पर विनय तिवारी ने रवि को गोली मार दी। गोली रवि के पैरों में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उस समय जिला अस्पताल में एक घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं मिला। एक घंटे बाद घायल का इलाज शुरू हुआ। सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी अरविंद्र कुजूर और सीएसपी राकेश शंखवार भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए।

कांगेस जिलाध्यक्ष भी पहुंचे अस्पताल
बताया जा रहा है कि घायल रवि मिश्रा कांग्रेस के महामंत्री अरुण मिश्रा का चचेरा भाई है। जिससे अस्पताल में कांग्रेसियों की भी भीड़ जुट गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी आदि जिला अस्पताल पहुंचे। गोली लगने से घायल रवि मिश्रा ने बताया कि विनय ने दुकान से उधार सामान खरीदा था। विनय के ऊपर १० से १२ हजार रुपए उधार था। पैसे मांगने पर बहाने बनाता था।

रुपए मांगने पर विनय ने फायर कर दिया। जिससे दुकानदार के पैर में गोली लगी है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है।
राकेश शंखवार, सीएसपी छतरपुर

Published on:
19 Oct 2017 12:48 am