12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

tampering with a girl in bus : चलती बस के आगे अड़ा दी बाइक, बस रुकवाकर युवती के साथ छेड़छाड़, हाथापाई भी

गुस्साए यात्रियों ने युवती के साथ हाईवे पर लगाया जाम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध को लिया हिरासत में, बस मालिक की बेटी के साथ हुई है घटना

2 min read
Google source verification
sagar-kanpur national highway traffic jam

sagar-kanpur national highway traffic jam

छतरपुर. सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बगौता तिराहा के पास बाइक सवार तीन आरोपियों ने बस रुकवाकर बस मालिक की पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर पीडि़ता व उसके भाई के साथ हाथापाई की गई। इससे बस में सवार अन्य यात्रियों को भडक़ता देख आरोपी भाग निकले। घटना से गुस्साए यात्रियों व पीडि़त युवती ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सडक़ पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद सीएसपी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीछे की बस में सवार एक युवक को शक के आधार पर दबोच लिया गया। युवक के साथ हाथापाई भी हुई। पीडि़त युवती के शिकायती आवेदन के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा निवासी एक बस मालिक की बेटी अपनी मां और भाई के साथ इलाज कराने के लिए छतरपुर आई थी। वह शनिवार शाम सात बजे बस में बड़ामलहरा के लिए सवार हुई। बस जैसे ही सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर शहर के बगौता तिराहा के पास पहुंची तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। बस के आगे बाइक ले जाकर चालक को बस रोकने के लिए कहा। बस रुकते ही आरोपी सीधे बस में पहुंच गए। युवती के पास पहुंचे और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती व उसके भाई के साथ हाथापाई शुरू कर दी। युवती के साथ इस तरह का बर्ताव होता देखा यात्री भडक़ उठे। तब मामला बढ़ते देख आरोपी बाइक को मौके पर छोड़ भाग खड़े हुए। घटना से गुस्साए यात्री व पीडि़त युवती उतरकर सडक़ पर आ गए। इस दौरान डायल-१०० को फोन लगाया गया। पुलिस के पहुंचने में देर होती देख यात्रियों ने जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी राकेश शंखवार, सिविल लाइन थाना प्रभारी अरविंद्र कुजूर पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साई युवती ने पुलिस अमले को जमकर खरीखोटी सुनाई।

इस दौरान युवती आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग करने लगी। भीड़ ने बताया कि आरोपियों में से एक युवक पीछे की बस में छिप गया है। तब पीछे एक बस में सवार युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया गया। इस दौरान युवक के साथ हाथापाई भी हुई। हालांकि पुलिस ने युवती व अन्य लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर रात करीब साढ़े आठ बजे जाम खुल सका। तब यात्री बस में सवार होकर रवाना हुए। युवक से पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग