छतरपुर

12 किलोमीटर की परिधि में 25 गांव की 3.62 लाख होगी छतरपुर नगर निगम की आबादी

छतरपुर में शामिल किए जाने वाले गांवों के नाम, जनसंख्या, सर्वे नंबर, क्षेत्रफल, कोर ग्राम से दूरी, गूगल मैप, रंगीन नक्शा और ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों की पूरी जानकारी शामिल की गई है।

2 min read
Sep 29, 2025
छतरपुर सिटी

शहर को नगर निगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर पालिका छतरपुर की सीमा से जुड़े 25 गांवों का प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिया है। जिसमें शहर की 12 किलोमीटर की परिधि के 25 गांव शामिल किए गए हैं। निगम बनने पर 3.62 लाख आबादी होगी। यह कदम दो साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जून 2023 में गौरव दिवस समारोह के दौरान नगर निगम की घोषणा किए जाने के बाद की गई प्रक्रिया में गति लाने के लिए उठाया गया है।

अधूरी जानकारी पूरी कर भेजा गया नया प्रस्ताव


नगर निगम बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने आठ माह पहले भेजा था, लेकिन उप सचिव आरके कार्तिकेय द्वारा कमियों के पत्र के बाद इसे सुधारने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद नगर पालिका और राजस्व अधिकारियों ने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फाइल फिर से तैयार कर पीएस को भेज दी है। इसमें छतरपुर में शामिल किए जाने वाले गांवों के नाम, जनसंख्या, सर्वे नंबर, क्षेत्रफल, कोर ग्राम से दूरी, गूगल मैप, रंगीन नक्शा और ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों की पूरी जानकारी शामिल की गई है।

इन 25 गांवों का समावेश किया


नगर निगम में नगर पालिका छतरपुर, बगौता का आंशिक भाग, अमानगंज, बकायन, बगौता, पठापुर, नारायणपुरा, सौरा, मुवासी, सरानी, बरकोंहा, चंद्रपुरा, लौठा, मौराहा, गौरया, झरी, ललौनी, गोरगांय, कैड़ी, हमा, टडेरा, गठेवरा, देरी, रगौलियां और धमौरा गांव शामिल किए गए हैं। इन गांवों के शामिल होने से नगर निगम के क्षेत्र की कुल जनसंख्या 362333 हो गई है।

छतरपुर का क्षेत्रफल बढ़ेगा छह गुना


वर्तमान में छतरपुर का क्षेत्रफल 3171.86 हेक्टेयर है, जबकि इन गांवों के शामिल होने के बाद नगर निगम का क्षेत्रफल बढकऱ 20628.19 हेक्टेयर हो जाएगा। इसमें 12 किलोमीटर की परिधि के गांवों को चिह्नित किया गया है, जरूरत पडऩे पर 5 किलोमीटर से बाहर तक के गांव भी शामिल किए जा सकते हैं।

नगर निगम बनने के लिए तय पैरामीटर


नगर निगम बनने के लिए 9 मुख्य पैरामीटर तय किए गए हैं।
-गांवों की जनसंख्या कम से कम 20 हजार हो और क्षेत्र का 60 प्रतिशत हिस्सा सघन आबादी वाला हो।

  • निकाय में कृषि इतर गतिविधियां संचालित हों और 50 प्रतिशत आबादी कार्यरत हो।
  • वार्षिक राजस्व कम से कम 10 लाख हो।-ग्राम पंचायत का स्वयं का भवन और पक्की सडक़ें हों।-बिजली की आपूर्ति और खंभों का निर्माण।-नगर निगम में शामिल गांवों की एनओसी उपलब्ध हो।

गजट नोटिफिकेशन किया जाएगा


अब नगर निगम बनने की औपचारिक प्रक्रिया में पीएस द्वारा प्रस्ताव की मंजूरी, कैबिनेट की स्वीकृति, राज्यपाल की अनुमति और गजट नोटिफिकेशन शामिल है। अगर सभी दस्तावेज समय पर पूरे हो जाते हैं, तो आगामी चुनाव से पहले छतरपुर नगर निगम की स्थापना संभव हो सकेगी।

कलेक्टर बोले सारी कमियां दूर की


कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि सभी कमियों को दूर कर प्रस्ताव पीएस को भेजा गया है और अब आगे की कार्रवाई भोपाल स्तर से होगी। प्रस्ताव में पंचायतों के कर्मचारियों के नाम, पदनाम, वेतन और कार्य विवरण की जानकारी भी शामिल की गई है ताकि नगर निगम बनने के बाद संविलियन प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके।

इनका कहना है


छतरपुर के नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल से शहर के शहरी विकास, प्रशासनिक ढांचे और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है।
साजिदा कुरैशी, पीओ डूडा, छतरपुर


Published on:
29 Sept 2025 10:30 am
Also Read
View All

अगली खबर