Chhatarpur SDM- आदेश के तहत जिले के महत्वपूर्ण अनुभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है
Chhatarpur SDM- मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस क्रम में छतरपुर के अनुविभागीय दंडाधिकारी यानि एसडीएम को हटाया गया है। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को राजस्व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए आदेश जारी किए हैं। नवीन आदेश के तहत जिले के महत्वपूर्ण अनुभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। अधिकारियों को जल्द से जल्द नए दायित्व संभालने को कहा गया है।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के आदेश के अनुसार प्रशांत अग्रवाल को छतरपुर का नया अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। वहीं विशा माधवानी को भी अहम दायित्व सौंपा गया है। उन्हें राजनगर अनुभाग की जिम्मेदारी सौंपते हुए वहां का नया एसडीएम बनाया गया है।
प्रशासनिक बदलाव में पूर्व में छतरपुर एसडीएम के पद पर पदस्थ रहे अखिल राठौर को यहां से हटा दिया गया है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब कलेक्ट्रेट कार्यालय में संलग्न (अटैच) किया गया है।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।