छतरपुर

लाठी-डंडे लेकर दलित परिवार के घर में घुसे दबंग, महिला-बेटे को किया लहूलुहान, Video वायरल

MP News: दबंगों ने उत्पात मचाया, एक दलित परिवार के घर में घुसकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला और उसके बेटे को पीटा गया और लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

less than 1 minute read
Mar 05, 2026
Dalit family attacked by bullies in chhatarpur (Patrika.com)

Dalit family attacked: छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झमटुली में आधी रात को सामंतशाही और दबंगई का एक खौफनाक मंजर सामने आया है। यहां आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक दलित परिवार के घर पर धावा बोलकर न केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। (MP News)

ये भी पढ़ें

महाकाल मंदिर के पास परोसा गया नॉनवेज? कर्मचारी बोले- मुर्गा और मछली वाले हाथ धो लेना, मचा बवाल

आधी रात को दी दस्तक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब परिवार अपने घर में सो रहा था। तभी करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर पीड़ित विषला के घर में घुस आए। दबंगों ने घर के भीतर तांडव मचाते हुए विषला पत्नी दस्सू और उसके बेटे अरविंद्र पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मां-बेटे दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मदद को दौड़ते, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बमीठा थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर गंभीरता दिखाते हुए बमीठा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। (MP News)

ये भी पढ़ें

‘6 बजे के बाद रखते है मीटिंग, काटते है वेतन’ IAS के विरोध में पंचायत अफसरों ने खोला मोर्चा

Published on:
05 Mar 2026 01:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर