छतरपुर

बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत, 10 घायल

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब कार में सवार 11 श्रद्धालु भोपाल की ओर लौट रहे थे।
less than 1 minute read
Feb 23, 2025
bageshwar dham road accident
bageshwar dham road accident

Road Accident :मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बागेश्वर धाम(Bageshwar Dham) से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब कार में सवार 11 श्रद्धालु भोपाल की ओर लौट रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भीषण सड़क हादसा छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कादरी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ से बागेश्वर धाम दर्शन करने के लिए आए थे। वे सभी रविवार अलसुबह भोपाल के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उनकी कार के सामने अचानक गाय आ गई, जिसको बचाने की कोशिश में कार पलट गई। हादसे में भौंरी, थाना खजूरी भोपाल निवासी महेश पिता नर्मदा प्रसाद पटेल (60) की मौके पर मौत हो गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को सागर मेडिकल कॉलेज और झांसी रेफर किया गया है।

हादसे में ये हुए घायल

  • हादसे में पूजा (40) पति गोवर्धन पटेल (रायसेन)
  • गोवर्धन (43) पिता काशीराम पटेल (रायसेन)
  • सलती भाई (50) पति काशीराम
  • कृपा पिता गोवर्धन कुमार
  • पार्वती (60) पिता नर्मदा पटेल
  • लिता (45) पति महेश कुमार
  • सूरज पिता नारायण
  • नर्मदा प्रसाद (75) पिता मूलचंद कुमार
  • हेमंत (20) नर्मदा प्रसाद
  • रंजीत (35) पिता मुंशीलाल
Updated on:
23 Feb 2025 12:44 pm
Published on:
23 Feb 2025 12:44 pm
Also Read
View All
हाइवे पर जिंदगी से खिलवाड़: 6 महीने में 22.73 लाख का जुर्माना भरने के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, बिना हेलमेट बाइकर्स और ओवरलोड बसें बनीं सबसे बड़ा खतरा

 एडवांस राशन पहुंचने के बावजूद बड़ामलहरा, लवकुशनगर और बिजावर की 34 दुकानों में महज 1 प्रतिशत खाद्यान्न बांटा, कालाबाजारी की बू आते ही एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी

600 वर्गफीट का नियम, 72 फीट में नौनिहाल: छतरपुर की 74 आंगनबाडिय़ां किराए की संकरी कोठरियों में कैद

छतरपुर की सड़कें निगल रहीं पैदल जिंदगियां; आधे साल में 73 पैदल लोगों की गई जान

माता-पिता को रोता छोड़ गई रोशनी, छतरपुर में करीब 3 महीने पहले हुई थी शादी