छतरपुर

Chhatarpur News: ‘हमसे पंगा मत लो!… अगली बार डायमंड की खड़ाऊं पहनूंगा’, ट्रोलर्स को धीरेंद्र शास्त्री का बेखौफ जवाब

Dhirendra Shastri Gold Khadaun Controversy: 'सोने की खड़ाऊं' को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब, बोले- 'हम माया मोह छोड़ने वाले बाबा नहीं हैं'।
2 min read
Sep 20, 2026
Dhirendra Shastri Gold Khadaun Controversy
dhirendra shastri bageshwar dham gold khadaun controversy, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पुरानी तस्वीर (Source- Bageshwar dham facebook page)

Chhatar Dhirendra Shastri Gold Khadaun Controversy: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री ने विरोधियों को बड़े बेखौफ अंदाज में करारा जवाब दिया है। धीरेन्द्र शास्त्री ने छतरपुर में दरबार के वक्त साफ-साफ लफ्जों में कहा है कि 'अगर अब सोने की खड़ाऊं की बात की, तो वो डायमंड की खड़ाऊं पहनेंगे, इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि हम डरने वाले ऐसे-वैसे बाबा नहीं हैं और न ही माया मोह छोड़ने वाले बाबा हैं।' बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर धीरेन्द्र तस्वीर की कुछ फोटो व वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि धीरेन्द्र शास्त्री ने सोने की खड़ाऊं पहनी हैं।

ट्रोलर्स को धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा है- जिस दिन तुमने हमारी गोल्ड की खड़ाऊं का विरोध किया, उसी दिन हम डायमंड की खड़ाऊं बुक करेंगे, हमसे पंगा मत लो, तुमने गलत आदमी से पंगा लिया है। तुम सोचो कि ये आदमी डर जाएगा, तो हम डरने वालों में से नहीं हैं। हम ऐसे-वैसे बाबा नहीं हैं, माया मोह छोड़ने वाले बाबा नहीं हैं। क्यों छोड़ें माया-मोह और क्यों छुड़वाएं माया-मोह? सब लोग बाबा बन जाएंगे तो डॉलर 200 का नहीं हो जाएगा। हम माया-मोह छोड़ने के प्रवचन नहीं देते, हम कहते हैं माया-मोह खूब कराओ लेकिन परमार्थ के काम में लगाओ।

'हमसे नहीं होगी दोगलापंती'

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा- कुछ प्रवचनकार कहते हैं माया-मोह बेकार है लेकिन हमें चढ़ा दो, ये सही है क्या? ये दोगलापंती हम नहीं कर पाएंगे। हम कुत्ता को कुत्ता ही कहेंगे, कुत्ता जी नहीं कह पाएंगे। आपको जो कहना है वो कहो और अपनी जानो। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने समर्थकों से भी कहा कि ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना है, लोगों ने राम को नहीं छोड़ा तो अपन तो आम लोग हैं।

क्या है सोने की खड़ाऊं वाली कंट्रोवर्सी?

बता दें कि बीते दिनों धीरेंद्र शास्त्री मुंबई में अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जो खड़ाऊं पहनीं थी वो चमकदार सुनहरे रंग की थीं। जब धीरेंद्र शास्त्री की इन खड़ाऊं पहने हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए तो सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया कि बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री सोने की खड़ाऊं पहनते हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है। हालांकि बाद में धीरेंद्र शास्त्री की ओर से इसका खंडन किया गया और उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि सोना पैरों में नहीं पहना जाता है, उनकी खड़ाऊं लकड़ी की हैं और उन पर गोल्डन कलर का पेंट किया हुआ है।

Updated on:
20 Sept 2026 04:41 pm
Published on:
20 Sept 2026 04:41 pm