छतरपुर

टीआई के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानिए क्या है मामला

2018 में हुई हत्या के मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टीआई ने खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया...

2 min read
Jul 19, 2022
ti.jpg

छतरपुर. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी होने के मामले तो आपने कई बार सुने होंगे लेकिन छतरपुर में एक टीआई (थाना इंचार्ज) का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने टीआई की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है और साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। हत्या के एक मामले में ये वारंट जारी किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को कोर्ट में होनी है तब टीआई को कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश दिए गए हैं।

टीआई का गिरफ्तारी वारंट जारी
छतरपुर जिले में पदस्थ निरीक्षक केके खनेजा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश हृदेश श्रीवास्तव की अदालत ने एक मामले में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण गिरफ्तारी वारंट सहित कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एडवोकेट वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि बमीठा में टीआइ रहते हुए वर्ष 2018 के हत्या के एक मामले में टीआई केके खनेजा को अदालत में कई बार साक्ष्य के लिए हाजिर होने के निर्देश जारी किए लेकिन फिर भी वे बगैर किसी वैध कारण के अदालत में उपस्थित नहीं हुए हैं।


अगली पेशी पर कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश
एडवोकेट वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार कोर्ट में गैर हाजिर होने के कारण खनेजा के विरुद्ध पिछले दिनों जमानती वारंट भी जारी हुआ था लेकिन फिर खनेजा कोर्ट में पेश नहीं हुए जिसके कारण अब कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए कारण बताओ नोटिस भी दिया है। जिसमें कहा गया है कि कि क्यों न विधिपूर्ण आदेश की अवहेलना करने पर टीआई को दण्डित किया जाए। अदालत ने उन्हें इस मामले में पेशी दिनांक 29 अगस्त को अदालत में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
19 Jul 2022 07:24 pm
Also Read
View All
बुंदेलखंड की सबसे बड़ी खेल धरोहर बदहाल, छतरपुर का 70 साल पुराना बनर्जी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कोरोना काल से ठप

बाबा रामदेव की ‘पतंजलि कंपनी’ को बड़ा झटका, दलिया लैब टेस्ट में फेल, छतरपुर ADM कोर्ट ने ठोका जुर्माना

छतरपुर में खाद की मांग और सप्लाई में बड़ा अंतर, 84 हजार टन की भारी जरूरत के मुकाबले सिर्फ 18,327 टन ही आई खाद

छतरपुर में सड़कों पर दौड़ती मौत: 108 एम्बुलेंस के आंकड़ों ने खोली पोल, एक साल में 2,050 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं

छतरपुर मेडिकल कॉलेज को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्धता मिली, एनएमसी से मान्यता के लिए दस्तावेज और जवाब किए जमा