28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी को हो गए 3 साल अभी तक पति ने टच भी नहीं किया, जानिए फिर क्यों घर से निकाला

मुंबई से मायके लौटी महिला ने पुलिस में दर्ज कराई पति व ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Jul 2022, 4:22 PM IST

indore_woman.jpg

इंदौर. 'मेरी शादी को तीन साल का वक्त गुजर चुका है लेकिन इन तीन सालों में पति ने एक बार भी मुझे टच तक नहीं किया और मुझे शारीरिक सुख नहीं दिया' ये बात एक महिला ने इंदौर में पति व ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताई है। महिला का कहना है कि उसके पति का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हुआ है और ये बात उससे शादी के वक्त छिपाई गई। पीड़िता ने पति व ससुरालवालों पर 20 लाख रुपए का दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

20 लाख दहेज की डिमांड करते हुए घर से निकाला
पीड़िता नम्रता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2019 को मुंबई के रहने वाले प्रीतेश के साथ हुई थी। नम्रता के मुताबिक शादी में उसके पिता ने दहेज में सात लाख रुपए कैश दिए थे और शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च किए थे लेकिन इसके बाद भी दहेज लोभी पति व ससुरालवालों का पेट नहीं भरा। शादी के कुछ दिन बाद ही पति व ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसससे 20 लाख रुपए दहेज की मांग की गई और जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें- टीआई सुसाइड केस : जेल जाने से पहले बोली लेडी ASI, 'मैं बेगुनाह हूं, जमानत अर्जी लगा देना'


'शादी के बाद एक बार भी नहीं किया टच'
नम्रता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी को तीन साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक एक बार भी पति प्रीतेश ने उसे शारीरिक सुख नहीं दिया। नम्रता ने कहा कि एक बार पति उसे मुंबई में चौपाटी पर ले गया था जहां करीब जाने पर पति ने उसे अपशब्द कहे और जब घर आकर संबंध बनाने के लिए कहा तो विवाद किया। सास को बताने पर पता चला कि प्रीतेश का शारीरिक और बौद्धिक विकास नहीं हुआ है साथ ही ये भी धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे। नम्रता के मुताबिक पैसों की डिमांड करते हुए पति व ससुराल वालों ने उसे 14 जून को घर से वापस इंदौर भेज दिया था।

यह भी पढ़ें- रेप का केस होते ही शादी के लिए तैयार हुआ बॉयफ्रेंड, अब गर्लफ्रेंड ने किया इंकार