28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीआई सुसाइड केस : जेल जाने से पहले बोली लेडी ASI, ‘मैं बेगुनाह हूं, जमानत अर्जी लगा देना’

टीआई हाकम सिंह सुसाइड केस में आरोपी तीसरी पत्नी रेशमा व ASI रंजना खांडो के भेजा गया जेल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Jul 2022, 3:32 PM IST

ti_hakam_singh_suicide_case.jpg

इंदौर. TI हाकम सिंह सुसाइड केस में एक तरफ जहां लगातार नए नए खुलासे हुए वहीं अब दूसरी तरफ आरोपी लेडी ASI रंजना खांडे ने खुद को बेगुनाह बताया है। टीआई सुसाइड केस में आरोपी रंजना खांडे और टीआई की तीसरी पत्नी रेशमा को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। जेल जाने से दो दिन पहले लेडी एएसआई रंजना ने अपनी मां से बात करते हुए खुद को बेगुनाह बताते हुए जमानत की अर्जी लगाने की बात कही। उसने ये भी आरोप लगाया है कि अफसरों ने उस पर मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं।

मैं बेगुनाह हूं, जमानत अर्जी लगाओ- लेडी ASI रंजना खांडे
टीआई हाकम सिंह सुसाइड केस में आरोपी लेडी ASI रंजना खांडे और टीआई की तीसरी पत्नी रेशमा शेख को सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। जेल जाने से दो दिन पहले अजाक थाने में रंजना की मां उससे मिलने के लिए पहुंची थी। तब रेशमा ने मां से खुद के बेगुनाह होने और झूठा फंसाया जाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि तब रंजना ने मां से ये भी कहा था कि अब उसके पास कुछ खोने के लिए नहीं बचा है। जो होगा वो देखा जाएगा, उसने मां से कहा है कि उसकी जमानत अर्जी कोर्ट में लगाए।

यह भी पढ़ें- एएसआई रंजना के साथ ये महिला भी टीआई को करती थी ब्लेकमेल, जानिए सभी आरोपियों के नाम

कंट्रोल रूम के पास टीआई ने की थी खुदकुशी
बता दें कि टीआई हाकम सिंह ने 24 जून को इंदौर में पुलिस कंट्रोल रुम के पास पहले लेडी एएसआई रंजना खांडे पर गोली चलाई थी और फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। गोली रंजना को छूकर निकली थी जिसके कारण वो घायल हुई थी। वहीं टीआई की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में मामले की जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए थे और लेडी एएसआई को पुलिस ने मामले में आरोपी बनाया है। वहीं दूसरी तरफ टीआई हाकम सिंह के पांच शादियां करने का भी खुलासा जांच में हुआ था। जिनमें से तीसरी पत्नी रेशमा को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें- इंदौर टीआई की पांच बीवी : अब सामने आई लेडी कांस्टेबल माया, जानिये क्या है पूरा मामला