28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेप का केस होते ही शादी के लिए तैयार हुआ बॉयफ्रेंड, अब गर्लफ्रेंड ने किया इंकार

ब्यूटीशियन के साथ तीन साल से बॉयफ्रेंड शादी का वादा कर बना रहा था शारीरिक संबंध...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 17 Jul 2022, 6:45 PM IST

bhopal_1.jpg

भोपाल. भोपाल में शादी का झांसा देकर एक ब्यूटीशियन के साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। ब्यूटीशियन शादीशुदा है जो पति से अलग रहती है और उसका तलाक होने वाला है। बॉयफ्रेंड जब ब्यूटीशियन को धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी करने वाला था तभी ब्यूटीशियन ने पुलिस में उसके साथ हुई रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी बॉयफ्रेंड उससे शादी करने के लिए राजी हो गया लेकिन अब ब्यूटीशियन ने दगाबाज बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने से इंकार कर दिया है।

शादी का वादा कर 3 साल तक बनाए संबंध
भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहने वाली 21 साल की वैशाली (बदला हुआ नाम) ब्यूटीशीयन है और वो खुद का ब्यूटी पार्लर चलाती है। वैशाली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में है। इसी बीच नवंबर 2019 में उसकी फेसबुक के जरिए जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले गौरव विश्वकर्मा के साथ दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी और जल्द ही नंबर भी एक्सचेंज हो गए। जिसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी। वैशाली ने बताया कि एक दिन गौरव ने उसे अपने घर बुलाया और वहां पर उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। वैशाली ने बताया कि उसने गौरव क पति से विवाद के बारे में बताया तो गौरव ने भरोसा दिलाया कि पति से तलाक होते ही वो उससे शादी कर लेगा और फिर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन बीते दिनों गौरव ने उससे शादी करने से इंकार करते हुए उसे बताया कि उसकी शादी दूसरी लड़की से पक्की हो गई है। जिसके बाद उसने पुलिस में गौरव के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- मकान मालकिन ने कोल्डड्रिंक में पिलाई नशीली दवा, होश आया तो लुट चुकी थी आबरू

अब गर्लफ्रेंड ने किया शादी करने से इंकार
पुलिस में रेप का केस दर्ज होने की खबर लगते ही दगाबाज प्रेमी गौरव के बोल बदल गए। गौरव ने वैशाली (बदला हुआ नाम) के साथ शादी करने पर रजामंदी भर दी। लेकिन अब गौरव का असली चेहरा वैशाली के सामने आ चुका है जिसके कारण वैशाली ने दगाबाज प्रेमी से शादी करने से इंकार कर दिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- 7 महीने भी नहीं चला 7 जन्मों का साथ, दहेज के लिए चल रही तकरार