28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 महीने भी नहीं चला 7 जन्मों का साथ, दहेज के लिए चल रही तकरार

मेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई पहचान के बाद शादी के बंधन में बंधे थे दोनों...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Jul 2022, 3:34 PM IST

marriage.jpg

इंदौर. मेट्रीमोनियल साइड के जरिए पक्का हुआ शादी का एक रिश्ता महज सात महीने में ही टूट गया। शादी के महज 7 महीने बाद ही पति-पत्नी में इस कदर अनबन होने लगी कि पत्नी ने पति का घर छोड़ दिया और मायके में आकर रहने लगी। पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया और शादी में दिए गए दहेज को वापस दिलाने की मांग की। थाने पहुंच चुके इस मामले में पति ने भी एक हफ्ते के अंदर दहेज वापस करने का वादा किया लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी पति ने दहेज का सामान नहीं लौटाया है।

7 महीने नहीं चला 7 जन्मों का साथ
इंदौर की रहने वाली सना (परिवर्तित नाम) की शादी 4 नवबंर 2020 में सागर के रहने वाला कपड़ा व्यापारी यूसुफ (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। दोनों की पहचान एक मेट्रोमोनियल साइड पर हुई थी और फिर दोनों का रिश्ता पक्का हुआ था। सना की शादी उसके पिता ने बड़े ही धूमधाम से की थी और करीब 16 लाख रुपए का दहेज दामाद युसूफ को दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही सना और युसूफ के बीच अनबन शुरु हो गई, रोजाना विवाद होने लगे। जिसके कारण 25 मई को सना ने पुलिस में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया और वापस अपने मायके इंदौर में आकर रहने लगी।

यह भी पढ़ें- मिस्ड कॉल देकर मोहब्बत में फंसाया, मिलने बुलाया और फिर करने लगी 50 लाख की डिमांड

एक हफ्ते में दहेज लौटाने का किया था वादा
सना ने बताया कि दहेज प्रताड़ना का केस करने के बाद उसने यूसुफ से दहेज में दिए गए सारे सामान को वापस देने के लिए कहा था। पुलिस थाने में भी यूसुफ ने एक हफ्ते के अंदर दहेज का पूरा सामान वापस करने का वादा किया था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यूसुफ व उसके परिजन ने दहेज का सामान वापस नहीं किया है। जिसके कारण अब सना ने पति के खिलाफ गबन का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है।

यह भी पढ़ें- सावन के महीने में नर्मदा नदी की गहराई में मिला अलौकिक शिवलिंग, लोग मान रहे चमत्कार

शादी में दिया था 16 लाख का दहेज
सना ने बताया कि शादी के वक्त उसके पिता ने शादी के वक्त करीब 16 लाख रुपए का दहेज दिया था। जिसमें फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन सहित पूरी गृहस्थी का सामान था और सोने के जेवरात भी थे। सना का कहना है कि सना को शादी में उपहार में मिले जेवरात भी यूसुफ ने अपने पास रख लिए हैं और उन्हें देने से मना कर रहा है। सना ने ये भी आरोप लगाया है कि दहेज वापस न करना पड़े इसलिए अब यूसुफ अपने राजनैतिक साथियों के साथ मिलकर उस पर दहेज का केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है ।

यह भी पढ़ें- मटर पनीर की जगह पार्सल कर दी चिकन करी, हाई-फाई रेस्टोरेंट पर भारी-भरकम जुर्माना