28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन के महीने में नर्मदा नदी की गहराई में मिला अलौकिक शिवलिंग, लोग मान रहे चमत्कार

लोगों को कहना है कि 17 साल के नाविक को सपने में शिवलिंग होने का पता चला..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बड़वानी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 15 Jul 2022, 7:25 PM IST

shivling.jpg

बड़वानी. सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय माना जाता है और इसलिए सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का भी विशेष महत्व है। सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसी बीच बड़वानी से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं। बड़वानी में नर्मदा नदी में एक नाविक को एक शिवलिंग मिला है जिसे अलौकिक बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि शिवलिंग मां नर्मदा की गहराई में था और एक नाविक को सपने में शिवलिंग होने और उसे निकालने के बारे में कहा गया जिसके बाद नाविक को ये शिवलिंग प्राप्त हुआ है।

चन्द्रमा जनेऊ और मस्तक पर बिंदी वाला शिवलिंग
बड़वानी जिले की ठीकरी तहसील के ब्राह्मणगांव में मां नर्मदा में ये शिवलिंग मिला है। लोगों का कहना है मां नर्मदा में चलाने वाले एक 17 साल के नाविक की नाव रोजाना एक स्थान पर आकर बीच नदी में रुक जाती थी। फिर एक दिन उसे सपना आया जिसमें कहा गया कि मैं नर्मदा जी के मध्य में हूं मुझे यहां से निकालो। नाविक ने सपने के बारे में अपने साथियों को बताया और दूसरे नाविकों के साथ जब वो उस स्थान पर पहुंचा तो नाविकों को नदी में एक शिवलिंग नजर आया। कुछ नाविकों ने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन शिवलिंग नहीं निकला। लोगों का ये भी कहना है कि जैसे ही जिस युवक को सपना आया था वो नदी में उतरा और शिवलिंग को उठाया तो शिवलिंग उठ गया जिसे लेकर वो किनारे पर लाया। बताया गया है कि जो शिवलिंग मिला है वो चंद्रमा, जनेऊ और मस्तक पर बिंदी वाला शिवलिंग है जो कि काफी अलौकिक है।

यह भी पढ़ें- Matyagajendra Nath- इन्हीं की आज्ञा से श्रीराम ने चित्रकूट में गुजारे थे वनवास के 11 साल

घाट पर मंदिर बनाकर की जाएगी स्थापना
ग्रामीणों का कहना है कि नर्मदा नदी में मिले इस अलौकिक शिवलिंग के लिए गांववालों की मदद से घाट पर ही मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सीहोर के कुबेश्वरधाम वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी नर्मदा नदी में शिवलिंग मिलने और शिवलिंग के लिए नर्मदा घाट पर मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। हालांकि एक तरफ जहां कुछ लोग नर्मदा नदी में शिवलिंग के मिलने को चमत्कार बता रहे हैं वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि नर्मदा नदी में जो शिवलिंग मिला है वो किसी अन्य मंदिर का हो सकता है जो नर्मदा नदी में आई बाढ़ के कारण बहकर यहां तक आ गया हो।

यह भी पढ़ें- kundeshwar mahadev: धान कूटते समय निकलने लगा था रक्त, देखा तो प्रकट हो गए महादेव