28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मटर पनीर की जगह पार्सल कर दी चिकन करी, हाई-फाई रेस्टोरेंट पर भारी-भरकम जुर्माना

ऑनलाइन फूड डिलेवरी के जरिए घर मंगाया था खाना..पार्सल खोलते ही घरवाले रह गए हैरान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 15 Jul 2022, 4:29 PM IST

mutter_paneer.jpg

ग्वालियर. अगर आप भी ऑनलाइन फूड डिलेवर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। मामला ग्वालियर का है जहां एक परिवार ने ऑनलाइन फूड डिलिवरी एप Zomato के जरिए शहर के जानेमाने रेस्टोरेंट से मटर पनीर ऑर्डर किया था। लेकिन जब घर पर खाना डिलेवर हुआ और उन्होंने पार्सल खोल कर देखा तो पूरा परिवार हैरान रह गया। मटर पनीर के इंतजार में बैठे परिवार की आंखों के सामने चिकन करी रखी हुई थी। क्योंकि परिवार शाकाहारी था लिहाजा चिकन करी देखकर उनके होश उड़ गए और कुछ दिनों तक तो उनसे अच्छे से खाना तक नहीं खाया गया। इस गंभीर लापरवाही की शिकायत पीड़ित परिवार की ओर से उपभोक्ता फोरम में की गई थी जिसके बाद अब रेस्टोरेंट पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।

मटर पनीर की जगह पार्सल में निकली चिकन करी
पूरा मामला ग्वालियर के जाने माने जीवाजी क्लब का है जहां की किचिन से क्लब के ही सदस्य अधिवक्ता सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने 26 जून को मटर पनीर का ऑर्डर किया था। ऑनलाइन फूड डिलेवरी कंपनी Zomato के द्वारा जब पार्सल घर पहुंचा तो सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने परिवार की मौजूदगी में पार्सल को खोला तो उसमें मटर पनीर की जगह चिकन करी निकली। ये देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया और तुरंत जीवाजी क्लब में शिकायत की। अधिवक्ता सिद्धार्थ खुद जीवाजी क्लब के स्थाई सदस्य हैं इसके बावजूद उनकी शिकायत पर कोई क्लब की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो उन्होंने उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें- टीचर ने मौत से पहले हथेली पर लिखी मौत की कहानी, लिखा- मैं बेवफा नहीं..

उपभोक्ता फोरम ने लगाया 20 हजार का जुर्माना
अधिवक्ता सिद्धार्थ श्रीवास्तव की शिकायत पर सुनवाई करने के बाद उपभोक्ता फोरम ने इस मामले में कहा कि यह सेवा की कमी है। क्लब की ओर से गलत खाना भेजने की वजह से पीड़ित कई दिनों तक भूखा रहा, उनके घर में खाना नहीं बना इससे उनकी भावनाएं भी आहत हुई हैं। यह लापरवाही का मामला है जिससे शिकायतकर्ता को मानसिक और शारीरिक आघात लगा है। उपभोक्ता फोरम ने लापरवाही बरतने के लिए जीवाजी क्लब के किचिन पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है और ये भी निर्देश दिया है कि शिकायतकर्ता ने फोरम में जो केस लड़ा है उसका खर्च भी क्लब को शिकायतकर्ता को देना होगा।

यह भी पढ़ें- उदयपुर,अमरावती के बाद अब एमपी के इस जिले के युवक को मिली जान से मारने की धमकी