28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीचर ने मौत से पहले हथेली पर लिखी मौत की कहानी, लिखा- मैं बेवफा नहीं..

हथेली पर लिखा- मम्मी-पापा, भैया सॉरी..मेरा मंगल मेरी जान ले गया..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 14 Jul 2022, 8:45 PM IST

suicide.jpg

,,,,

भोपाल. भोपाल में एक महिला टीचर की लाश उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। महिला की शादी तीन साल पहले ही हुई थी और वो मूल रुप से गैरतगंज, रायसेन की रहने वाली थी। महिला ने अपने हाथ की हथेली पर मौत की कहानी लिखी है और पति की तस्वीर के पीछे भी बेवफा नहीं होने की बात लिखी है। महिला के पति का कहना है कि पत्नी ने फांसी लगाई है जबकि महिला के परिजन का आरोप है कि ससुरालवालों ने उनकी बेटी को मारा है।

हथेली पर लिखी मौत की कहानी
जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम इंदू साहू है जो मूलत: गैरतगंज जिला रायसने की रहने वाली है। इंदू की शादी तीन साल पहले भोपाल के छोला इलाके में रहने वाले सुभाष नाम के शख्स से हुई थी। इंदु सरकारी स्कूल में गेस्ट टीचर थी जबकि उसका पति सुभाष एक संगीत टीचर है। इंदु के फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना गुरुवार को पति सुभाष ने ही पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पति व ससुरालवाले शव को फंदे से उतार चुके थे। इंदु के हाथ में मौत की कहानी लिखी हुई थी। हाथ की हथेली पर लिखा हुआ था कि मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं। मम्मी-पापा, भैया..सॉरी, मेरा मंगल ही मेरी जान ले गया। इतना ही नहीं पास ही पति सुभाष की एक तस्वीर भी मिली है जिसके पीछे मैं बेवफा नहीं हूं लिखा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर सीहोर के युवक को मिली जान से मारने की धमकी

मायकेवालों ने लगाए गंभीर आरोप
इंदु के मायके पक्ष के लोगों ने पति सुभाष व ससुरालवालों पर इंदु को प्रताड़ित करने व उसकी जान लेने के आरोप लगाए हैं। इंदु के पिता का कहना है कि सुभाष इंदु के चरित्र पर शक करता था और उसे प्रताड़ित करने के साथ ही ब्लैकमेल भी करता था। पिता ने आगे बताया कि उन्होंने इंदु की शादी में 16 तोला सोने के जेवरात बेटी-दामाद को दिए थे। इस बात का पूरा ख्याल रखते थे कि दामाद सुभाष और बेटी इंदु को कोई कमी न आए। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सुभाष बेटी के चरित्र पर शक करते हुए उसे परेशान करता था। उनका ये भी आरोप है कि ससुरावालों ने ही इंदु के हाथ पर झूठी बातें लिखी हैं उसके गले में चोट का निशान है जिससे लग रहा है कि उन्होंने ही बेटी को मारा है।

यह भी पढ़ें- 5 करोड़ की चरस के साथ पकड़ाए मुंबई के देवर-भाभी, क्या है कनेक्शन ?