छतरपुर

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

Girls Fight Video: छतरपुर की महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बीच हुई जमकर लड़ाई..छत पर खड़े स्टूटेंड ने वीडियो बनाकर किया वायरल..।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 6:01 PM IST
girls fight video

Girls Fight Video: मध्यप्रदेश के छतरपुर की महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच हुई लड़ाई और मारपीट के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में लड़कियो के दो गुट एक दूसरे पर लात घूंसे और चप्पल बरसाते दिख रहे हैं। घटना यूनिवर्सिटी परिसर की है और इसका वीडियो यूनिवर्सिटी की ऊपरी मंजिल पर मौजूद किसी स्टूडेंट ने अपने मोबाइल से बनाया है और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो कब का है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले लड़कियों के बीच बातचीत हो रही होती है और फिर लड़कियां एक दूसरे को अपशब्द कहने लगती है। थोड़ी ही देर बाद हाथापाई शुरू हो जाती है और बाल खींचकर लड़कियां एक दूसरे पर टूट पड़ती हैं। जिस वक्त लड़कियों के बीच यूनिवर्सिटी कैंपस में ये लड़ाई हुई तब मौके पर और भी स्टूडेंट मौजूद थे जो दूर से ही तमाशा देखते रहे। यूनिवर्सिटी की ऊपरी मंजिल पर मौजूद किसी स्टूडेंट ने पूरी लड़ाई का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।


लड़कियों के बीच मारपीट का कारण क्या है ये भी पता नहीं चल पाया है साथ ही दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। वीडियो वायरल होने के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और मामले की जांच की बात कही है। यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

Updated on:
13 Nov 2024, 6:01 PM IST
Published on: