23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP By-election: विजयपुर में वोटिंग के बीच बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की पिटाई, देखें वीडियो

MP By-election: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर उपचुनाव की वोटिंग के दौरान बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को दबंगों ने जमकर पीटा...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 13 Nov 2024, 5:05 PM IST

MP By-election

MP By-election: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर हो रही उपचुनाव की वोटिंग के दौरान सुबह से कई जगहों पर हंगामे की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब विजयपुर थाना इलाके के दौर्द गांव में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दोपहर करीब दो बजे के आसपास की है। मारपीट में सेक्टर मजिस्ट्रेट गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंगामे और मारपीट के कारण कुछ देर तक बूथ पर मतदान भी रूका रहा जो बाद में शुरू हो गया है।

देखें वीडियो-

फर्जी मतदान रोकने पर पीटा

शुरूआती जानकारी के मुताबिक दौर्द गांव के पोलिंग बूथ पर पीएचई विभाग विजयपुर में पदस्थ सब इंजीनियर यतेन्द्र छारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। बूथ पर सुबह से मतदान हो रहा था इसी बीच दोपहर करीब 2 बजे कुछ लोग बूथ पर फर्जी मतदान करने की कोशिश कर रहे थे जिन्हें रोकने की कोशिश यतेन्द्र छारी ने की तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दबंगों ने उन्हें जमकर पीटा जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें मारपीट और हंगामा होते दिख रहा है।


यह भी पढ़ें- एमपी का बदलेगा नक्शा..निमाड़ बन सकता है नया संभाग, ये जिले होंगे शामिल !

भाजपा प्रत्याशी के गांव में भी हंगामा

वहीं भाजपा प्रत्याशी रावनिवास राव के गांव सुनवई में भी हंगामा हुआ है। यहां ड्यूटी कर रहे सशस्त्र सैनिक ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद हंगामा मच गया। जिस युवक को थप्पड़ मारा गया उसका नाम रामदास रावत था जो कि भाजपा प्रत्याशी से मिलता जुलता होने के कारण तेजी से बात फैली और पोलिंग बूथ पर सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। हालांकि विवाद की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हंगामे को शांत कराकर माहौल शांत करा दिया।


यह भी पढ़ें- बीजेपी में मची अंदरूनी खींचतान चरम पर ! पूर्व मंत्री ने मंच से इशारों में खोल दिया मोर्चा