छतरपुर

MP में बढ़ती गर्मी का कहर, छतरपुर में बदला गया स्कूलों का समय, 46 डिग्री तक जाएगा तापमान

Heatwave in MP: मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन में पारा 45 भी पार सकता है।

2 min read
Apr 17, 2026
Heatwave in MP School Timings Revised in Chhatarpur loo alert
School Timings Revised in Chhatarpur (फोटो-Patrika.com)

Heatwave in MP: मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण एक और जिले में स्कूल की टाइमिंग को बदल दिया गया है। छतरपुर में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन में पारा 45 भी पार सकता है। ऐसे में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने निर्देश जारी किया है कि जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 तक संचालित होंगे।

यह आदेश आईसीएसई, सीबीइसई अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं के नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए मान्य होगा। कलेक्टर के आदेश में स्पष्ट किया गया कि जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल इस आदेश और नए समय का पालन करेंगे। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को लेकर प्रशासन ने ये फैसला लिया। कलेक्टर ने कहा कि बढ़ते तापमान के बीच बच्चो के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इन जिलों में भी बदली स्कूल की टाइमिंग

बता दें कि, इससे पहले सागर, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, देवास, टीकमगढ़, दमोह, सागर, सतना, अशोकनगर, धार, हरदा जिलों में बढ़ती गर्मी और लू चलने के अलर्ट के कारण स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे में कई जिलों में लू चलने का भी अलर्ट है।

43 तक पहुंचा तापमान, दो दिनों में 46 के पास पहुंचेगा

छतरपुर जिले में गर्मी लगातार बढ़ रही है। सूरज के तेवर बीते तीन दिनों से चढ़े हुए हैं और तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा था। शुक्रवार को तापमान में फिर बढ़त देखी गई और दिन का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 21.6 डिग्री रहा। मौसम केंद्र खजुराहो के प्रभारी आरएस परिहार ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, और आगामी दो दिनों में तापमान और भी बढ़ने के संकेत मौसम केंद्र ने दिए हैं। मौसम केंद्र के अनुसार जिले में वेस्टर्न हवाओं का रुख होने से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। दो दिन के बाद तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार भी बन रहे हैं।

पांच दिन बाद फिर बढ़ेगा पारा

इसके अलावा मौसम एक बार फिर से टर्न होगा और पांच दिनों बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। तापमान अप्रेल के अंत तक 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। शुक्रवार को आर्द्रता 13 प्रतिशत रही। वहीं हवा की गति 11 किमी प्रति घंटे की दर्ज की गई।

Published on:
17 Apr 2026 07:39 pm
Also Read
View All
आसमान से बरसने वाली मौत पर देश के 48 आधुनिक सेंसरों की पैनी नजर, बिजली कडकऩे से 30 मिनट पहले साधारण एसएमएस से अलर्ट करेगा दामिनी ऐप

देश के सबसे गर्म जिले का अधूरा हीट एक्शन प्लान: एडवाइजरी और पानी सप्लाई तक सीमित रहा प्रशासन, सडक़ों पर मिस्टिंग मशीन से फुहारा छोडऩे के बजाए डिवाइडर के पौधों की होती रही सिंचाई; खजुराहो समेत 14 निकायों में मशीनें तक नहीं

MP के छतरपुर में मां ने PUBG खेलने से रोका तो युवक ने पीया जहर, कांपने लगा शरीर

खनिज माफिया की दुस्साहसिक करतूत- यूपी बॉर्डर पर लगे हाईटेक ई-गेट के काटे केबल; सीसीटीवी में दिखे 4 नकाबपोश, एफआईआर दर्ज

छतरपुर में एमसीएक्स व्यापारी आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट के आधार पर 6 सटोरियों व कर्जदारों पर एफआईआर दर्ज; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश