छतरपुर

झूठ बोलकर लड़की को भोपाल से बुलाया, होटल में किया रेप

दोस्त करने के बाद नौकरी का झांसा देकर लड़की को बुलाया था...
2 min read
Jun 30, 2022
hotel_rape.jpg

छतरपुर. भोपाल की एक 25 वर्षीय लड़की को दोस्ती के जाल में फंसाकर आरोपी ने नौकरी का झांसा दिया और जब लड़की नौकरी की चाह लिए भोपाल से छतरपुर पहुंची तो आरोपी ने होटल में उसके साथ रेप किया। वारदात के बाद जब लड़की वापस पहुंची तो उसने भोपाल के हबीबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। जीरो पर कायमी कर केस डायरी छतरपुर भेजी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक होटल संचालक है।

होटल में की हैवानियत
जानकारी के मुताबिक युवती से रेप के मामले में छतरपुर शहर के सागर रोड पर स्थित एक होटल के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली 25 वर्षीय युवती वंदना (बदला हुआ नाम) ने भोपाल के हबीबगंज थाने में आरोपी होटल संचालक के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि उसकी कुछ महीनों पहले आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी ने बीते दिनों उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर छतरपुर बुलाया था। 7 जून 2022 को जब युवती आरोपी पर विश्वास कर छतरपुर पहुंची तो उसे आरोपी ने होटल के एक कमरे में ठहरा दिया और वहीं पर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।


विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। दरिंदे की हवस का शिकार होने के बाद जब वंदना वापस भोपाल पहुंची तो उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। क्योंकि घटनास्थल छतरपुर का था इसलिए हबीबगंज पुलिस ने कायमी कर केस डायरी छतरपुर भेजी जिसके बाद छतरपुर पुलिस ने आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
30 Jun 2022 09:49 pm
Published on:
30 Jun 2022 09:49 pm
Also Read
View All
Chhatarpur Honor Killing: बात इतनी बिगड़ गई थी कि पिता ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

बेटी की शादी के खिलाफ था पिता, प्रेमी को खेत पर बुलाया और कुल्हाड़ी से टुकड़े-टुकड़े कर रेलवे ट्रैक पर फेंका

जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की उम्मीदों पर फिरा पानी: तैनाती के बाद भी छतरपुर नहीं आ रहे डॉक्टर, सूने पड़े हैं ग्रामीण अस्पताल

देश में नंबर-1 बना खजुराहो एयरपोर्ट, ग्राहक संतुष्टि में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के सभी हवाई अड्डों को छोड़ा पीछे

खजुराहो एयरपोर्ट बना नंबर-1, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत सभी हवाई अड्डों को छोड़ा पीछे