26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति से फोन पर विवाद के बाद महिला ने 3 बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी पीया, दो बच्चों की मौत

पानी में घोलकर पहले बच्चों को पिलाया जहर फिर मां ने भी पीया...अस्पताल में इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Jun 2022, 9:03 PM IST

ratlam.jpg

,,

रतलाम/बदनावर. बदनावर के कोद गांव में गुरुवार को एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पहले अपने तीन नाबालिग बच्चों को जहर पिलाया और फिर खुद भी जहर पी लिया। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया और फिर रतलाम रेफर कर दिया गया। रतलाम में इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि मां और एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

पति से फोन पर विवाद की बात आई सामने
बदनाव के कोद गांव में रहने वाली एक महिला ने घर पर पानी में घोलकर पहले अपने तीन नाबालिग बच्चों को जहर पिलाया और फिर भी जहर पीकर लिया। जहर पीने के कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर पड़ोस में रहने वाले परिजनों को घटना का पता चला तो वो तुरंत एंबुलेंस से चारों को बदनावर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें बाद में रतलाम रेफर कर दिया गया। महिला का नाम ममताबाई पति संतोष सिंदल 40 वर्ष निवासी नई आबादी कोद बताया गया है। जबकि नाबालिग बच्चों के नाम सेतु, परी, कुणाल है।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला को हाईकोर्ट ने नहीं दी लिव इन में रहने की इजाजत, जानिए पूरा मामला


बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी दूसरे शहर में रहता है और महिला का पति से फोन पर विवाद हुआ था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। बाद में बच्चों को उल्टियां होने लगी तथा रोने लगे तो इलाज के लिए गांव की एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल बदनावर लाया गया। बच्चों की दादी प्रेमबाई ने बताया कि उसका लड़का संतोष कहीं बाहर नौकरी कर रहा है तथा बच्चे व बहू पास में ही अलग मकान में रहते हैं। गंभीर हालत में रतलाम रेफर किए गए मां और तीनों बच्चों में से दो बच्चों की रतलाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है। मां का रतलाम में ही इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बोर में गिरे बच्चे के पिता व दादा पर मामला दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन का खर्च वसूलेगी सरकार