छतरपुर

किराना दुकान पर बिक रही थी शराब, छापा मारने गई पुलिस रह गई हैरान

किराना सामग्री के साथ शराब बिक्री देख पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने शराब समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
news
किराना दुकान पर बिक रही थी शराब, छापा मारने गई पुलिस रह गई हैरान

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में स्थित एक किराना दुकान पर छापामारी करने गई पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब किराना सामान के साथ दुकानदार अवैध शराब बेचता हुआ पाया गया। किराना सामग्री के साथ शराब बिक्री देख पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने शराब समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, ये हैरान कर देने वाला मामला जिले के जुझारनगर थाना इलाके का है। यहां प्रभारी एस.आई बृजेंद्र कुमार चाचोंदिया ने बताया कि पुलिस टीम ने दबिश देकर ग्राम रामपुर से 50 साल के व्यक्ति को किराने की दुकान से शराब बेचते पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 पेटी अवैध शराब पकड़ी है।


आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर में एक व्यक्ति अपने घर में रखी किराना दुकान में किराना सामग्री के साथ अवैध शराब बेच रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस ने दुकानदार के यहां दबिश देकर 7 पेटी देशी एवं अंग्रेजी अवैध शराब, जिसकी कुल कीमती 25 हजार रुपये बताई गई है, उसे जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Published on:
27 Dec 2023 03:53 pm
Also Read
View All
Chhatarpur News: बुंदेलखंड के लाखों यात्रियों को सौगात, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के लिए नई स्पेशल ट्रेन शुरू

भोपाल में फाइलों में दबा छतरपुर के आधुनिक बस स्टैंड का सपना, 1 साल से अटकी पीपीआर, 5 साल की देरी से 15 करोड़ रुपए बढ़ी प्रोजेक्ट की लागत

Chhatarpur News : ‘मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी…’ चिल्लाते हुए युवती ने थाना परिसर में उठाया बड़ा कदम

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में नई नियुक्तियों की शुरुआत: 10 विशेषज्ञ सीनियर रेसीडेंट डॉक्टरों का हुआ चयन, जिला अस्पताल से अटैच होकर मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

4 में से 3 ट्रैफिक सिग्नल वर्षों से बंद, अब चौथा भी हुआ खराब: पन्ना नाका से बस स्टैंड तक महज 3.3 किलोमीटर में 9 जगह उलझ रहा ट्रैफिक