छतरपुर

बाबा बागेश्वर के क्षेत्र में युवक ने की धर्म परिवर्तन की मांग, कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कारण

MP News : दबंगों से परेशान शख्स ने कलेक्टर के सामने पहुंचकर धर्म परिवर्तन करने का आवेगन दिया है। पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान युवक का कहना है कि वो हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम या अन्य किसी धर्म को अपनाने की मांग की है।
2 min read
MP News

MP News : बाबा बागेश्वर के क्षेत्र कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवक ने धर्मांतरण की अनुमति मांगी है। दबंगों से परेशान आकर युवक ने धर्म परिवर्तन के लिए जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन दिया है। आवेदन के जरिए युवक ने मांग की है कि वो हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम या अन्य किसी और धर्म को अपनाना चाहता है। युवक द्वारा ऐसी मांग किए जाने पर कलेक्टर भी दंग रह गए। उन्होंने मामले पर गंभीरता दिखाई है। दरअसल, ये पूरा मामला दबंगों द्वारा पीड़ित शख्स के मकान पर कब्जा करने का है। दबंग पड़ोसियों से परेशान आकर युवक इंसाफकी गुहार लगाते हुए अपनी शिकायत लेकर पिछले 20 दिनों से भटक रहा है।

दरअसल, पीतांबरा मंदिर के वार्ड नंबर 19 में रहने वाला मुकेश यादव मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा। यहां उसने 100 रूपए के स्टाम्प पर लिखित शिकायत कलेक्टर से धर्म परिवर्तन की अनुमति देने की मांग की है। युवक ने आवेदन के जरिए कलेक्टर से कहा कि वो अब हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम या अन्य धर्म को अपनाना चाहता है। क्योंकि वह दबंग पड़ोसियों से परेशान है। पड़ोसियों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। आए दिन घर का सामान भी चोरी करते रहते हैं। मामले में पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पड़ोसियों पर प्रताड़ना का आरोप

मुकेश यादव ने अपने पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पड़ोसी कल्लू यादव, रमेश यादव, भज्जू यादव, मोनू साहू उसे और उसके परिवार को बेवजह परेशान करते हैं। दबंग पड़ोसी उससे गाली-गलौच तो करते ही हैं, साथ ही आए दिन बात बात पर उसके साथ मारपीट भी करते हैं।

घर का सामान भी किया चोरी

पेशे से ड्राइवर मुकेश का कहना है कि उसने पीतांबरा मंदिर के पास मकान खरीदा था। पानी की पाइपलाइन डालने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। मामले में सिविल लाइन थाने में 10 अक्टूबर को शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इन पड़ोसियों ने उसके घर का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद दूसरी बार 23 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर शिकायत की, इस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की और राजस्व का मामला होने की बात कहते हुए एसडीएम से शिकायत करने की सलाह दी।

धर्म परिवर्तन के लिए दिया कलेक्टर को आवेदन

बताया जा रहा है मुकेश 20 दिन से न्याय के लिए भटक रहा है। कलेक्टर को आवेदन देते हुए मुकेश का कहना है कि उसकी समस्या का समाधान किया जाए, ऐसा नहीं हुआ तो उसे धर्म परिवर्तन की इजाजत दी जाए। ताकि वो अपने परिवार से अलग हो सकें। उन्होंने आगे ये भी कहा कि धर्म बदलने के बाद अगर वो पड़ोसियों के खिलाफ कोई कदम उठाता है तो उसके परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

फिलहाल कलेक्टर ने युवक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। मामले में पुलिस ने भी एक्शन लिया है। पुलिस ने मकान के 2 कमरों में से एक का ताला खुलवाया, लेकिन मुकेश अभी वहां जाने से इंकार कर रहा है।

Updated on:
31 Oct 2024 11:47 am
Published on:
31 Oct 2024 11:45 am
Also Read
View All
बराना नदी आंदोलन पर प्रशासनिक एक्शन: 17 दिन बाद हटाए गए प्रदर्शनकारी

Chhatarpur Honor Killing: बात इतनी बिगड़ गई थी कि पिता ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

बेटी की शादी के खिलाफ था पिता, प्रेमी को खेत पर बुलाया और कुल्हाड़ी से टुकड़े-टुकड़े कर रेलवे ट्रैक पर फेंका

जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की उम्मीदों पर फिरा पानी: तैनाती के बाद भी छतरपुर नहीं आ रहे डॉक्टर, सूने पड़े हैं ग्रामीण अस्पताल

देश में नंबर-1 बना खजुराहो एयरपोर्ट, ग्राहक संतुष्टि में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के सभी हवाई अड्डों को छोड़ा पीछे