21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2024 : CM मोहन का जुदा अंदाज, सफाई मित्रों और स्कूली बच्चों के साथ मनाई दिवाली, दिए उपहार

Diwali 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बार दिवाली पर्व की शुरुआत स्कूली बच्चों और सफाई मित्रों के साथ दिवाली मनाकर की है। इस दौरान उन्होंने सफाई मित्रों और बच्चों को उपहार भी भेंट किए।
less than 1 minute read
Google source verification
Diwali 2024

Diwali 2024 :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक बार फिर जुदा अंदाज में नजर आए। इस बार उन्होंने अपने दिवाली पर्व की शुरुआत स्कूली बच्चों और सफाई मित्रों के साथ दिवाली मनाकर की है। इस दौरान उन्होंने सफाई मित्रों और बच्चों को उपहार भी भेंट किए। वहीं, सीएम ने यहां से सभी प्रदेशवासियों को दिवाली पर्व की बधाई दी है।

सीएम डॉ मोहन यादव शाम करीब 7 बजे भोपाल के विकास नगर (गांधी नगर) पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई मित्रों के परिवार के साथ दिवाली मनाई। इसके बाद वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां भी उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ दिवाली मनाई। बच्चों को गिफ्ट दिए और अपने हाथों से उन्हें मिठाई खिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन याद करने पर आनंद आ जाता है। भगवान राम सबकों प्रेम करते थे। दूसरों के आनंद की चिंता करते थे। सदैव सच्चाई के लिए लड़े।

यह भी पढ़ें- भारत में एक गांव ऐसा.. जहां के लोगों को एक दिन पहले मनानी पड़ती है दिवाली

पीएम की तारीफ में कही ये बात

इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 4 करोड़ घर बनाकर दिए। इसके अलावा डॉ यादव ने प्रदेशवासियों से मिल जुलकर त्योहार मनाने की अपील भी की है।