छतरपुर

आलू-टमाटर सब्जी खाने से 4 की मौत… होटल का लाइसेंस रद्द

Khajuraho Death Case: खजुराहो के गौतम होटल एंड रिसोर्ट में आलू-टमाटर की सब्जी खाने से हुई थी फूड प्वॉइजनिंग, नौ लोग एक साथ हुए थे बीमार, इलाज के दौरान 4 की हुई थी मौत, आज आएगी रिपोर्ट...
less than 1 minute read
Dec 15, 2025
Khajuraho Death Case Gautam hotel and resort license cancelled
Khajuraho Death Case Gautam hotel and resort license cancelled

Khajuraho Death Case: खजुराहो के गौतम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में भोजन कर बीमार पड़े नौ कर्मचारियों में से चार की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। होटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौबे को नोटिस दिया है। पूछा है कि वीवीआइपी कार्यक्रम होने के बाद भी होटल में फूड सैंपलिंग में लापरवाही क्यों बरती गई? कलेक्टर ने 15 दिसंबर तक जवाब मांगा है।

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ा फैसला

मामले में सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि होटल में चार लोगों की मौत के बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में यह फैसला लिया गया। एक टीम होटल की जांच के लिए भेजी गई है। रिपोर्ट के बाद तय होगा कि खाने में जहरीला पदार्थ था या नहीं। फिलहाल फूड पॉइजनिंग के आधार पर होटल का लाइसेंस निलंबित किया गया है। खजुराहो में थी सरकार खजुराहो में कैबिनेट मीटिंग के चलते सीएम, मंत्री और प्रदेश के शीर्ष अधिकारी भी थे।

8 दिसंबर को होटल के ही नौ कर्मचारियों को हुई थी फूड प्वॉइजनिंग

8 दिसंबर को खजुराहो (छतरपुर) होटल के नौ कर्मचारियों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। दो कर्मचारियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ने ग्वालियर ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक अन्य ने शनिवार को दम तोड़ दिया।

आज आएगी रिपोर्ट

जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों के सैंपल भोपाल, सागर और रीवा लैब भेजे हैं। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा कि भोजन में क्या मिलावट थी।

-डॉ. आरपी गुप्ता, सीएमएचओ छतरपुर

Updated on:
15 Dec 2025 09:08 am
Published on:
15 Dec 2025 09:08 am
Also Read
View All
9वीं व 11वीं की किताबों का टोटा, एआई विषय तो जोड़ा पर सिलेबस गायब; निजी प्रकाशकों की चांदी, अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

महाराजपुर-गढ़ीमलहरा जलावर्धन योजना: अधिकारियों की सुस्ती से करोड़ों का प्रोजेक्ट ठप, इंटकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लगी रोक

आंखें मूंद- हाथ जोड़े खड़े रहे अनंत अंबानी, बागेश्वर धाम में करते रहे प्रार्थना

बीजेपी विधायक के करीबी की दबंगई, छतरपुर में 15 दलित परिवारों की जमीन कब्जाने की कोशिश

सागर में 70 फीसदी काम पूरा, छतरपुर में अब भी इंतजार: एनएचएआई की लचर व्यवस्था के कारण 2653 करोड़ की कबरई-सागर हाइवे परियोजना का निर्माण कार्य अधर में, प्रोजेक्ट मैनेजर की कुर्सी एक माह से खाली