छतरपुर

एमपी में शादी की शॉपिंग कर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 12 मई को थी शादी

MP News: भाई और मां के साथ शादी की शॉपिंग कर बाइक से घर लौट रही थी युवती, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भाई और मां गंभीर घायल।

2 min read
May 02, 2026
bride to be killed road accident before wedding

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक परिवार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब शॉपिंग कर घर लौट रही दुल्हन बनने वाली युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवती का भाई और मां भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

‘मौत’ के तूफान की प्रदीप ने बताई आपबीती, कफन हटाकर पत्नी-बेटे से बोले- ‘यूं खामोश मत रहो’

शादी की शॉपिंग कर लौटते वक्त हादसा

छतरपुर के अधियारीबारी गांव में रहने वाली 19 साल की ज्योति अहिरवार की 12 मई को शादी थी। खेरा कसार से बारात आने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी की तैयारियों के चलते ज्योति अपने भाई रमन अहिरवार (18 वर्ष) और मां गीता अहिरवार के साथ लवकुशनगर शॉपिंग करने आई थी। खरीदारी के बाद तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे मुड़ेरी और मढ़ा गांव के बीच पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

युवती की मौत, मां-भाई घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि ज्योति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका भाई और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। वहीं रमन को सिर और सीने में गंभीर चोटें आने के कारण पहले छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मां गीता अहिरवार को भी कमर में चोट लगने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है।

परिवार में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

लोगों के अनुसार हादसा रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रेक्टर की टक्कर से हुआ, जो टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार सुबह ज्योति का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

चिल्लाते रहे बच्चे, फोन पर मां ने सुनी चीखें, पिता ने कमरे में बंद कर लगाई आग
Published on:
02 May 2026 04:51 pm
Also Read
View All