छतरपुर

शादी की रस्मों के बीच मच गई चीख-पुकार, मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, बारात लेकर लौटा दूल्हा

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगाव का मामला, जानें शादी की रस्मों के बीच ऐसा क्या हुआ कि मच गया हड़कंप, वधू के माता-पिता को रोता देख, रिश्ते-नातेदारों की आंखें भी हो गईं नम...
2 min read
Dec 01, 2025
MP News Chhatarpur
MP News Chhatarpur wedding (फोटो: पत्रिका)

MP News: एमपी के छतरपुर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब शादी होने से ठीक पहले वर पक्ष ने कथित रूप से दहेज पूरा न हो पाने के कारण शादी ही तोड़ दी और बारात सहित वापस लौट गया। दहेज की मांग एक बार फिर रिश्तों पर भारी पड़ती देख वधू पक्ष में रुलाई मच गई। हर तरफ खुशी से खिलखिलाते चेहरे रूआंसे हो गए। मां और पिता की हालत ऐसी हुई कि लोगों को उन्हें संभालना पड़ा। गुस्साए वधू पक्ष ने चक्का जाम कर दिया।

MP News Chhatarpur wedding(फोटो: पत्रिका)

यहां पढ़ें पूरा मामला

घटना छतरपुर के नौगांव रोड स्थित एक मैरिज हाउस की है, जहां टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील के हिनौता गांव से लड़की वाले छतरपुर पहुंचे थे। लड़के की बारात शहर के डेयरी रोड इलाके से आई थी। रस्में चल रही थीं कि अचानक दूल्हा पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग रख दी लड़की वालों ने जब इस मांग को पूरा करने से इनकार किया, तो दूल्हा पक्ष नाराज होकर पूरी बारात समेत लौट गया।

वधू पक्ष ने किया चक्का जाम

अचानक शादी टूटने से गुस्साए लड़की पक्ष ने नौगांव पर चक्का जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देते हुए स्थिति संभाली।

MP News Chhatarpur wedding(फोटो: पत्रिका)

थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे परिजन

लड़की पक्ष अब दहेज की मांग और शादी तोड़ने के आरोप में कार्रवाई की मांग कर रहा है। परिजन ओरछा रोड थाने पहुंचे हैं, जहां पुलिस लिखित में शिकायत दर्ज कर रही है।

मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि दहेज की वजह से रिश्ते टूटने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं और यह मामला भी उसी कड़वी हकीकत को सामने ले आया है।

Updated on:
01 Dec 2025 11:37 am
Published on:
01 Dec 2025 11:37 am
Also Read
View All
तारीफ के काबिल जिला अस्पताल का प्रयास जहां सिर्फ 23 फीसदी सिजेरियन, पर सवाल यह कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कदम रखते ही यह आंकड़ा 62 प्रतिशत के पार क्यों?

छतरपुर में यातायात पुलिस की मुहिम लाई रंग: 6 महीनों में सड़क हादसों और मौतों में आई 30% की बड़ी कमी, सुधारे गए ब्लैक स्पॉट्स

फंदे पर लटकी मिली छतरपुर की लेडी कलाकार, आखिरी बार साथी से 38 मिनट की वीडियो कॉल

9वीं व 11वीं की किताबों का टोटा, एआई विषय तो जोड़ा पर सिलेबस गायब; निजी प्रकाशकों की चांदी, अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

महाराजपुर-गढ़ीमलहरा जलावर्धन योजना: अधिकारियों की सुस्ती से करोड़ों का प्रोजेक्ट ठप, इंटकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लगी रोक