छतरपुर

कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 8 बीएमओ और 3 डॉक्टरों पर गिरी गाज

mp news: कलेक्टर ने एक साथ 8 बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) और 3 डॉक्टरों का वेतन काटने सहित वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं।

2 min read
Mar 28, 2026
collector parth jaiswal big action bmo doctors salary cut

mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बड़ा एक्शन लेते हुए 8 बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) और 3 डॉक्टरों का वेतन काटने सहित वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने छतरपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मानकों और सरकारी पोर्टल्स पर डेटा एंट्री में लगातार मिल रही शिकायतों और कम प्रगति को देखते हुए कलेक्टर ने ये एक्शन लिया।

ये भी पढ़ें

पहले बच्ची के नाक-मुंह में ठूंसी रूई..फिर मां ने खुद लगाया फंदा, 1 लाख का बिजली बिल है बकाया

टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान पाया कि जिले में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के एचपीवी वैक्सीनेशन और गर्भवती महिलाओं में एनीमिया प्रबंधन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण स्तर पर अमले को मोबिलाइज कर स्कूलों और आंगनवाड़ियों में प्राथमिकता से टीकाकरण कराया जाए। नौगांव, राजनगर और बड़ामलहरा ब्लॉक में टीकाकरण की धीमी गति पर कलेक्टर ने गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की।

इन अधिकारियों और डॉक्टरों पर गिरी गाज

  • बकस्वाहा बीएमओः अनमोल खराब प्रगति के कारण वेतन रोकने के निर्देश।
  • लवकुशनगर बीएमओः मॉडरेट एनीमिया मैनेजमेंट में सुधार न होने पर एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश।
  • बड़ामलहरा बीपीएम और बीसीएमः तीन-तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश।
  • ईशानगर बीपीएमः जिला अस्पताल में हुई डिलीवरी की एंटी अनमोल पोर्टल पर न करने पर तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश।
  • 8 बीएमओ का वेतन कटाः 5 एमएलसी रिपोर्ट में शून्य प्रगति पाए जाने पर राजनगर, बिजावर खजुराहो, महाराजपुर, नौगांव, गढ़ीमलहरा, बारीगढ़ और बड़ामलहरा के बीएमओं का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
  • गौरिहार के 3 डॉक्टर: पीएम रिपोर्ट में खराब प्रगति और लापरवाही पर एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश।

डिजिटल पोर्टल पर शत-प्रतिशत एंट्री के निर्देश

कलेक्टर ने यू-विन पोर्टल पर बच्चों के टीकाकरण की जानकारी 48 घंटे के भीतर दर्ज करने और एनसीडी स्क्रीनिंग की एंट्री बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। लवकुशनगर में सबसे कम एंट्री होने पर बीएमओ को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। टीबी मुक्त अभियान को लेकर भी 100 दिन की कार्ययोजना पर सख्ती से काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता, डीपीएम राजेन्द्र खरे सहित जिले के सभी स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कम उम्र में प्रसव व बाल मृत्यु पर मांगा जवाब

कलेक्टर ने 18 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के प्रसव के मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ को निर्देश दिए कि वे संबंधित सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण लें। शिशु मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए उन्होंने वर्बल ऑटोप्सी पूरी न होने पर संबंधित विकासखंडों को नोटिस जारी जारी करने को कहा। हालांकि, एसएनसीयू में मृत्यु दर 10 प्रतिशत से घटकर 6.9 प्रतिशत होने पर उन्होंने टीम की सराहना भी की।

ये भी पढ़ें

एमपी की लेडी कलेक्टर को हाईकोर्ट ने फिर फटकारा, 15 दिन में हलफनामा देने का आदेश

Published on:
28 Mar 2026 09:05 pm
Also Read
View All
रिचार्ज 5जी का और सर्विस 4जी की: शहर में उपभोक्ताओं के साथ छल कर रहीं टेलीकॉम कंपनियां, हर 100 मीटर पर बदल रहा नेटवर्क, पूरे शहर में नहीं बिछ पाई लाइन

हाइटेक हुआ झांसी रेल मंडल, एक ही छत के नीचे जुटेंगे सभी विभागों के विशेषज्ञ, वॉर रूम के जरिए आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स की तैयारी और ट्रेनों की फुल-प्रूफ मॉनिटरिंग

रामनवमी : 50 हजार भक्तों के जयघोष से गूंजी नगरी, मातृशक्ति के हैरतअंगेज करतबों ने मोह लिया सबका मन

माता के दर्शन करने जा रही दो चचेरी बहने नदी में नहाते समय डूबी, इलाके में पसरा मातम

खजुराहो से रनेह वॉटरफॉल मार्ग का होगा कायाकल्प- पीडब्ल्यूडी 18.82 करोड़ की लागत से करेगा 13 किमी लंबी सडक़ का चौड़ीकरण

अगली खबर