छतरपुर

29 दिन टूर पर रहे CCF! PCCF का नोटिस जारी, ऑफिस का काम कब किया? वन विभाग में हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश के वन विभाग में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सीसीएफ नरेश सिंह यादव की डायरी देख पीसीसीएफ कार्यालय ने नोटिस जारी कर ऑफिस काम को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
MP news

MP News: वन विभाग में उस समय हलचल मच गई, जबछतरपुर वन वृत्त के सीसीएफ (CCF) नरेश सिंह यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया। नोटिस में उनकी मासिक टूर डायरी पर सवाल उठाए गए हैं, जिसमें लगभग 29 दिनों का दौरा दर्ज बताया गया है।

ये भी पढ़ें

15 हजार किमी उड़कर लौटा यूरेशियन मेहमान, हलाली डैम के गिद्ध ने पार किए 5 देश, अब धौलपुर पहुंचा

डायरी में मिला 29 दिन टूर का विवरण

सूत्रों के मुताबिक टूर डायरी और दौरा-दैनंदिनी विवरण में यह उल्लेख है कि संबंधित अधिकारी लगभग पूरे महीने ही फील्ड भ्रमण पर रहे। इसी आधार पर नोटिस में यह सवाल किया गया है कि यदि पूरा महीना दौरे में बीता, तो कार्यालयीन कार्य कब और कैसे संपादित किए गए?

नोटिस में मांगा स्पष्टीकरण

मामले में विभागीय सूत्रों का कहना है कि PCCF स्तर से जारी इस नोटिस में ccF से स्पष्टीकरण मांगा गया है। टूर प्रविष्टियों और कार्यालयीन उपस्थिति के बीच संतुलन को लेकर विभाग गंभीर नजर आ रहा है। मामला प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़ा माना जा रहा है।

वन विभाग में चर्चा

बताया जा रहा है कि वन विभाग के भीतर इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज है। कुछ अधिकारियों का मानना है कि वरिष्ठ पदों पर बैठे अधिकारियों की कार्यप्रणाली का रिकॉर्ड पूरी तरह स्पष्ट होना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की शंका की स्थिति न बने। वहीं, कुछ का कहना है कि फील्ड विजिट वन विभाग की कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा है। फिलहाल विभागीय स्तर पर स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा की जा रही है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। इस पूरे घटनाक्रम ने वन महकमे में प्रशासनिक अनुशासन और कार्य-पारदर्शिता पर नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें

अगले 48 घंटे भारी, आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का ट्रिपल अलर्ट जारी

Published on:
20 Feb 2026 12:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर