छतरपुर

एमपी में अभी-अभी टीआई ने खुद को मारी गोली

MP NEWS: अपने निवास पर सिटी कोतवाली थाना टीआई ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2025, 8:34 PM IST
CHHATARPUR

MP NEWS: मध्यप्रदेशके छतरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। छतरपुर सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ टीआई ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। टीआई का शव उनके ही निवास पर मिला है। टीआई के खुदकुशी करने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। टीआई ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

छतरपुर के सिटी कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। टीआई अरविंद कुजूर शहर के पेप्टेक टाउन में रहते थे। बताया जा रहा है कि टीआई अरविंद कुजूर दिनभर से थाने नहीं आए थे और शाम को उनके खुदकुशी करने की सूचना मिली। घटना का पता चलते ही एसपी अगम जैन व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक ललिता यादव भी मौके पर पहुंची। पता चला है कि टीआई अरविंद कुजूर लंबे समय से छतरपुर में पदस्थ थे और अपने परिवार के साथ पप्टेक टाउन में रहते थे। घटना के वक्त परिवार घर पर था या नहीं अभी इसका पता नहीं चल पाया है और न ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाया है। टीआई के खुदकुशी करने से हड़कंप मच गया।

खबर अपडेट की जा रही है..

Updated on:
6 Mar 2025, 8:34 PM IST
Published on: