
mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवती ने पुलिस थाने पहुंचकर सनसनीखेज खुलासा किया है। युवती के खुलासे से स्पा सेंटर्स का काला सच सामने आ गया है। युवती का कहना है कि जब उसे स्पा सेंटर संचालक से सैलरी मांगी तो उसने कहा कि अगर तुम्हे सैलरी चाहिए तो तुम्हें ग्राहकों के साथ सेक्स करना होगा। युवती के खुलासे के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर पर दबिश देकर कुछ युवकों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची युवती असम की रहने वाली है जो शहर के ओमती थाना इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर में काम करती है। युवती नशे की हालत में थाने पहुंची थी और उसने बताया कि स्पा सेंटर संचालक से जब उसने सैलरी की मांग की तो संचालक उस पर ग्राहकों के साथ सेक्स करने का दबाव बनाने लगा। उससे कहा कि सैलरी चाहिए तो कस्टमर के साथ सेक्स करना होगा। युवती ने ऐसा करने से मना कर दिया और शिकायत दर्ज कराने ओमती थाना पहुंची।
युवती के खुलासे के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारते हुए कुछ युवकों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। युवती के इस खुलासे से एक बार फिर स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की बात सामने आई है। पहले भी कई बार स्पा सेंटर पर पुलिस के छापे में अनैतिक गतिविधियां पकड़ी गई हैं। इसके बावजदू शहर में स्पा सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं।
Updated on:
6 Mar 2025, 5:48 PM IST
Published on:
6 Mar 2025, 3:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.