MP News: मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में सरकार दो हजार तालाबों को पुनर्जीवित करने का काम किया जाएगा।
MP News: मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में सरकार के द्वारा बड़ा काम किया जा रहा है। यहां पर दो महीने पहले पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा रिवर लिंक प्रोजेक्ट का नींव रखी गई थी। इसी कड़ी में अब सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र में दो हजार चंदेल कालीन तालाबों को पुनर्जीवित करने का काम करेगी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जल संरक्षण पर सामाजिक संस्थाएं मिलकर जल संरक्षण पर करेंगी। कई संस्थाएं जल संरक्षण पर काम कर रही हैं। ताकि तालाबों को पुनर्जीवित करके लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
बुंदेलखंड एमपी और यूपी के 7-7 जिलों में बंटा हुआ है। यहां पर 9वीं से 16वीं शताब्दी तक चंदेलों का शासन रहा है। पहले भी पानी की समस्या हुआ करती थी। जिससे जुझने के लिए चंदेल राजाओं ने बरसात के पानी को रिजर्व करने के लिए पत्थर और मिट्टी का इस्तेमाल करते हुए बांधों का निर्माण कराया था।
बुंदेलखंड इलाके में जल संरक्षण पर काम करने वाली जल सहेलियों के द्वारा 2 फरवरी से यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा 18 दिन की होगी। जो कि ओरछा के कंचना घाट से शुरू होकर छतरपुर के जटाशंकर धाम में पूरी होगी। इस यात्रा के दौरान महिलाएं गांव-गांव जाकर जल संरक्षण का संदेश देंगी और लोगों को जल प्रबंधन के महत्व के बारे में समझाएंगी।