छतरपुर

मुंबई के सेवादार को बागेश्वर धाम समिति के 11 लोगों ने पीटा, साढ़े 3 करोड़ में कथा कराने का ऑडियो वायरल

मुंबई के सेवादार ने बागेश्वर धाम मुंबई समिति के 11 सदस्यों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए साढ़े 3 करोड़ खर्च के ऑडियो को लेकर मारपीट हुई है।
2 min read
dhirendra shastri

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम की मुंबई समिति ( Bageshwardham mumbai committee ) के 11 सदस्यों के खिलाफ मुंबई के हिंदूवादी नेता ( hinduist leader ) नितिन उपाध्याय के घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज ( FIR Registered ) किया गया है।

ओशिवरा थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, उपाध्याय की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया है कि बागेश्वर धाम मुंबई समिति के लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और घर में मौजूद महिला और बच्चों पर भी हमला किया है। यही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि मारपीट की ये पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हो गई है।

धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए साढ़े 3 करोड़ खर्च के ऑडियो को लेकर मारपीट

उपाध्याय के मुताबिक, वे 2017 से बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के सेवादार हैं। धीरेंद्र और नितिन मूल रूप से पन्ना जिले के ही रहने वाले है। उपाध्याय की पहचान बाबा बागेश्वर धाम महाराष्ट्र सेवा समिति बनाने वाले अभिषेक करंजुले से भी है। अभिषेक ने नितिन के साथी और राजस्थान के रहवासी अशोक शर्मा को धीरेंद्र शास्त्री की कथा करवाने के लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट बताया था। इस बात का ऑडियो वायरल भी हुआ था।

10-12 लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर की मारपीट

इस पर अभिषेक ने नितिन पर ऑडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। जब इसके लिए राजी नहीं हुए तो अभिषेक गुरुवार को 10 से 12 लड़कों को लेकर नितिन के ओशिवरा घर में घुसे और उसके और परिवार के साथ मारपीट की है।

Updated on:
11 May 2024 04:04 pm
Published on:
11 May 2024 04:04 pm
Also Read
View All
पॉलीटैक्निक के बाद नौगांव को मिला इंजीनियरिंग कॉलेज, पर बढ़ने के बजाय घट गए कोर्स; कंप्यूटर साइंस जैसा मुख्य विषय गायब!

छतरपुर में हर साल मरम्मत के नाम पर डकार रहे करोड़ों का बजट! मानसून आते ही फिर उखड़ी 5 करोड़ की डामर सडक़, घटिया सीसी पैचवर्क के जुगाड़ पर उतरा पीडब्ल्यूडी

प्राचीन शिवलिंग से लिपटा दिखा काला नाग, छतरपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रॉक फॉस्फेट प्रोजेक्ट; सैटेलाइट मैपिंग और जीएसआई की मंजूरी के बाद 107 हेक्टेयर रिजर्व खदान की नीलामी पूरी, पर्यावरण क्लीयरेंस मिलते ही धरातल पर शुरू हो जाएगा काम

बराना नदी आंदोलन पर प्रशासनिक एक्शन: 17 दिन बाद हटाए गए प्रदर्शनकारी