छतरपुर

बाजार में बिक रहा है असली के नाम पर नकली गुटखा, छापामारी में भारी मात्रा में नकली माल जब्त

-अवैध गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा-7 बोरी अवैध गुटखा किया जब्त-अलीपुरा थाना इलाके के करताल में छापेमारी

2 min read
News
बाजार में बिक रहा है असली के नाम पर नकली गुटखा, छापामारी में भारी मात्रा में नकली माल जब्त

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अलीपुरा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले करताल गांव में इन दिनों अवैध गुटखा निर्माण और अवैध शराब बिक्री का धंधा जोरों पर चल रहा है। एसडीओपी नौगांव को मुखबिर से अवैध गुटखा फैक्ट्री चलने की सूचना मिली, जिसके बाद अलीपुरा थाना प्रभारी प्रमोद रोहित भारी पुलिस बल लेकर करताल गांव पहुंचे जहां पर स्कूल के सामने मुर्गी फार्म हाउस के बगल में बने कमरे में 'पहेली' नामक अवैध गुटखे का निर्माण किया जा रहा था।


पुलिस के आने की भनक जैसे ही फैक्ट्री संचालक को लगी तो चार पहिया वाहन से 7 बोरी गुटखा लादकर मौके से भागने लगा, लेकिन बरसात होने के कारण वाहन कीचड़ में फंस गया, जिसके चलते पुलिस ने उसे घेरकर दबोच लिया।


7 बोरी गुटखा और एक वाहन जब्त

अलीपुरा थाना प्रभारी ने गुटखा निर्माण मशीन, गुटखा बनाने की सामग्री एवं 7 बोरी पहेली गुटखा वाहन सहित जब्त किया और फार्म हाउस के मालिक शाहरुख खान के खिलाफ पंचनामा तैयार किया गया। थाना प्रभारी प्रमोद रोहित का कहना है कि सात बोरी गुटखा सहित एक मशीन को करताल गांव में बने मुर्गी फार्म हाउस से जब्त किया गया है। फार्म हाउस के मालिक शाहरुख खान निवासी अलीपुरा के खिलाफ पंचनामा तैयार किया गया है। आगे की कार्रवाई शाहरुख खान के बयानों के आधार पर की जाएगी।

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो

Published on:
17 Aug 2022 07:54 pm
Also Read
View All
राम दरबार में थमीं सांसें, मुंबई के श्रद्धालु की बागेश्वर धाम में मौत, पूरी हुई अंतिम इच्छा

छतरपुर में पर्यावरण नियमों को फूंककर सुलग रहे अवैध ईंट भट्टे, शहर की हवा में घुला धीमा जहर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रहस्यमयी खामोशी से जनता के स्वास्थ्य पर मंडराया बड़ा संकट

स्कूल के पहले दिन ही कई जगह लटके ताले, सांदीपनि विद्यालय में विलय हुए स्कूलों में कोई जानकारी चस्पा न होने से भटकते रहे छात्र व परिजन

आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम

रिश्वत के लिए डेढ़ साल तक रोकी फाइल, छतरपुर में संभागीय लेखा अधिकारी 4000 रूपए घूस लेते गिरफ्तार