26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आशिक की चाहत में 3 बच्चों की मां ने कर दी पति की हत्या, फिर भरी सभा में इस तरह कबूल किया गुनाह, VIDEO

-प्रेमी की चाहत में पत्नी ने की पति की हत्या-पत्नी ने पंचों के सामने कबूल किया गुनाह-पति को मारने प्रेमी ने प्रेमिका को लाकर दिया था जहर-इलाज के दौरान हुई थी युवक की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Aug 2022, 6:53 PM IST

News

आशिक की चाहत में 3 बच्चों की मां ने कर दी पति की हत्या, फिर भरी सभा में इस तरह कबूल किया गुनाह, VIDEO

मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हत्या का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी की चाहत में अपने पति को जहर देकर मार दिया। इसके बाद उसने खुद पंचों के सामने अपना लिखित गुनाह कबूल कर लिया। महिला ने लिखित रूप से कहा कि, उसने ही अपने पति को जहर देकर मारा है। पंचों के सामने पंचनामें पर महिला के पिता ने भी हस्ताक्षर किए। उसने स्वीकार किया कि, ये जघन्य अपराध उसने अपने प्रेमी के कहने पर ही अंजाम दिया है।


महिला ने कबूल किया कि, पति की हत्या के लिए उसके प्रेमी ने ही मुरैना में बैरियर चौराहे पर उसे सल्फास(जहर) की पुड़िया लाकर दी थी। इसी पुड़िया से जहर निकाल कर उसने रात में सोने से पहले उसने पति के पानी के गिलास में सल्फास डाल दी थी, जिसे रात में ही किसी समय पति ने पी लिया। इसके बाद युवक की तबियत बिगड़ी तो घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया हैं।

यह भी पढ़ें- युवती के साथ बंद कमरे में थे कथावाचक, पीछे से पत्नी ने बना लिया वीडियो


परिवार ने पुलिस को दिखाया कबूलनामें का वीडियो

इस घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार नहीं किया तो मृतक के पिता व भाई पुलिस की लापरवाही की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंच गए। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि, जब तक बिसरा रिपोर्ट सागर स्थित लैब से नहीं आएगी, तबतक महिला को हत्या का दोषी नहीं माना जा सकता। जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई को नारायण सिंह जाटव, निवासी गोटेनगर, मुरैना ने स्टेशन रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसकी बहू सीमा ने उसके बेटे राजेश की जहर देकर हत्या की है। इस बात को उसने पंचों के सामने स्वीकार भी किया है। पंचनामे पर उसके पिता मुन्नालाल सोलंकी, निवासी ग्वालियर के भी हस्ताक्षर हैं। पंचों के सामने महिला के हत्या करने की बात का वीडियो भी उन्होंने पुलिस को दिखाया।

यह भी पढ़ें- ससुराल में था गमी कार्यक्रम, खुद को आग लगाकर पत्नी से लिपट गया पति, महिला की मौत


पंचों के सामने कबूल किया जुर्म

उनका कहना है कि, जिस समय उनकी बहू की पंचों के सामने पूछताछ की जा रही थी, तभी उसने हत्या स्वीकार की थी। उस समय उसके पिता मुन्नालाल सोलंकी के अलावा बहू के भाई कमलकिशोर और राजेश भी मौजूद थे। पंचों के सामने उनकी बहू सीमा ने स्वीकार किया है कि, वो नागपुर निवासी दिशांत पाटिल नामक व्यक्ति से प्यार करती थी और वो उससे दिन-रात बातें भी करती थी। उसी ने महिला को बीती 18 जुलाई को मुरैना के बैरियर चौराहे पर उसे जहर की पुड़िया दी थी। उस पुड़िया को महिला ने अपने पति को पानी में घोलकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

मुरैना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग