26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल में था गमी कार्यक्रम, खुद को आग लगाकर पत्नी से लिपट गया पति, महिला की मौत

-रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी तो नाराज हो गया पति-ससुराल पहुंचकर खुद पर लगाई आग और पत्नी से लिपटा-घटना में दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से झुलसे-महिला की हुई मौत, युवक की हालत गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Aug 2022, 2:29 PM IST

News

ससुराल में था गमी कार्यक्रम, खुद को आग लगाकर पत्नी से लिपट गया पति, महिला की मौत

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम धबैया में एक युवक द्वारा पत्नी को जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है। महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, लीलाबाई पति संतराम कुम्हार निवासी बिजौरी थाना बड़वारा रक्षाबंधन पर मायके विजयराघवगढ़ थाना इलाके के ग्राम धबैया गई थी। 12 अगस्त को पति संतराम धबैया पहुंचा और खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा लिया और आग की लपटों से घिरा हुआ पत्नी से लिपट गया, जिसमे वो भी गंभीर रूप से झुलस गई। घर पर मौजूद रिश्तेदारों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मंगलवार की रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान लीलाबाई की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर : 108 एंबुलेंस ने नहीं उठाया फोन, फिर बीमार पिता को ठेले पर लेकर पहुंचा अस्पताल


मायके जाने से किया था मना

मृतका लीलाबाई की मां गोरी बाई ने बताया कि, उनके पति की मौत चैत्र नवरात्र की नवमीं को हो गई थी। बेटी पिता के मौत पर कजलियां पर्व में दुखी त्योहार से मिलने घर आई थी। इस दौरान और भी कई रिश्तेदार घर पर जुटे थे, तभी इसने वारदात को अंजाम दिया। संतराम बेटी लीलाबाई को मायके जाने से रोकता था। कई दिनों से प्रताड़ित कर रहा है। मायके से दहेज लाने के लिए भी दबाव बना रहा था। कजलियां के दिन अचानक घर पहुंचा, अपने ऊपर आग लगाकर बेटी से लिपट गया और बेटी को जिंदा जलाकर मार दिया। गोरी बाई ने बताया कि दामाद भी गम्भीर रूप से झुलस गया था, जो जबलपुर रैफर हो गया है।