छतरपुर

एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने युवती के दूल्हा को मार डाला, खौफनाक है मर्डर प्लान

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या उसकी होने वाली दुल्हन के प्रेमी ने की थी। सनकी आशिक युवती से एकतरफा प्यार करता था।

2 min read
chhatarpur murder case expose
एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने युवती के दूल्हा को मार डाला, खौफनाक है मर्डर प्लान

मध्य प्रदेश की छतरपुर में दो दिन पहले हुए युवक के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बता दें कि युवक की हत्या उसकी होने वाली दुल्हन के सनकी प्रेमी ने की थी। सनकी आशिक युवती से एकतरफा प्यार करता था। इसी के चलते उसने युवक की गोली मारकर हत्या की थी। फिलहाल, पुलिस के सामने आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।


मामले को लेकर छतरपुर एसपी का कहना है कि दो दिन पहले जुझारनगर थाना इलाके में स्थित बिदुआन पुरवा के खेत में इन्द्रपाल अहिरवार नाम के युवक का शव मिला था। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मरने वाले युवक की आज शादी होनी थी। लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने जब इस हत्याकांड की गहराई से जांच शुरू की तो उसमें एक तरफा प्रेम का एंगल भी सामने आया, जिसे गंभीरता से लेते हुए जब पुलिस मुनिया गांव में रहने वाले एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की तो युवक ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, आरोपी पुलिस कस्टडी में है उसके खिलाफ आगे की कारर्वाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक, मरने वाले शख्स की होने वाली दुल्हन से एक तरफा प्यार करता था। जैसे ही लड़की के परिजन ने उसकी शादी तय की तो सनकी आशिक उसकी शादी तुड़वाने में जुट गया। इसके लिए आरोपी ने सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए लड़की के होने वाले दूल्हा से दोस्ती की। फिर उसे मिलने बुलाया। जब इन्द्र पाल उससे मिलने पहुंचा तो आरोपी ने उसपर शादी न करने का दबाव बनाया। लेकिन, जब इंद्रपाल ने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया तो अचानक ही सिरफिरे आशिक ने बंदूक निकालकर इन्द्रपाल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने युवक का मोबाइल और सिम वहीं तोड़ी और मौके से फरार हो गया।

Published on:
02 Mar 2024 04:37 pm
Also Read
View All
छतरपुर में पर्यावरण नियमों को फूंककर सुलग रहे अवैध ईंट भट्टे, शहर की हवा में घुला धीमा जहर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रहस्यमयी खामोशी से जनता के स्वास्थ्य पर मंडराया बड़ा संकट

स्कूल के पहले दिन ही कई जगह लटके ताले, सांदीपनि विद्यालय में विलय हुए स्कूलों में कोई जानकारी चस्पा न होने से भटकते रहे छात्र व परिजन

आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम

रिश्वत के लिए डेढ़ साल तक रोकी फाइल, छतरपुर में संभागीय लेखा अधिकारी 4000 रूपए घूस लेते गिरफ्तार

जहां से तैयार होने थे नए खिलाड़ी, वहां से छीनी जा रही विरासत, प्लेयर्स का सपना बनकर रह गया फुटबॉल टूर्नामेंट, अतीत में सिमटा फुटबॉल मैच