छतरपुर

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का ‘नेमप्लेट’ विवाद को लेकर बड़ा बयान, बोले- ‘राम वाले हैं या रहमान वाले’?

Pandit Dhirendra Shastri on Nameplate Controversy : बागेश्वर धाम के मंहत पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने नेमप्लेट विवाद पर बड़ा बयान दिया है।
less than 1 minute read
Jul 22, 2024
pandit dhirendra shastri

Pandit Dhirendra Shastri on Nameplate Controversy: इंटरनेशनल कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने नेम प्लेट को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि न हमें राम से दिक्कत है और न रहमान से दिक्कत हैं। हमें दिक्कत कालनेमियों से है। नाम बताने में कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही नेमप्लेट को लेकर यूपी सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया था। जिसमें दुकानों के मालिक को दुकान के आगे नाम लिखना जरुरी कर दिया गया था।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दुकानदारों को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम


पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम में दुकान लगाने वालों को 10 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा है कि हम बागेश्वर धाम में भी दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को आदेश देते हैं कि अपनी दुकानों के बाहर नेम प्लेट जरूर लगाएं, जिससे पता चल सके कि राम वाले हैं या रहमान वाले।

'कौन राम वाले, कौन रहमान वाले'


पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि "लोगों को ये पता चले कि राम वाले कौन हैं और रहमान वाले कौन है। हमें न राम से दिक्कत है और न रहमान से दिक्कत है। हमें कालनेमियों से दिक्कत है। इसलिए नाम बताने में कोई दिक्कत नहीं है। आप जो हो उसे नेम प्लेट में लिख दें। ताकि आने वाले श्रद्धालओं का धर्म भ्रष्ट न हो।"

आगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 10 दिन के अंदर सभी दुकानदार नेमप्लेट लगवा लें। नहीं तो इसके आगे विधिक कार्रवाई धाम समिति की ओर से की जाएगी। कानून को साथ में लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। फिर बाद में मत कहिएगा।

Updated on:
22 Jul 2024 02:57 pm
Published on:
22 Jul 2024 01:53 pm
Also Read
View All
छतरपुर मेडिकल कॉलेज में नई नियुक्तियों की शुरुआत: 10 विशेषज्ञ सीनियर रेसीडेंट डॉक्टरों का हुआ चयन, जिला अस्पताल से अटैच होकर मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

4 में से 3 ट्रैफिक सिग्नल वर्षों से बंद, अब चौथा भी हुआ खराब: पन्ना नाका से बस स्टैंड तक महज 3.3 किलोमीटर में 9 जगह उलझ रहा ट्रैफिक

हाइवे पर जिंदगी से खिलवाड़: 6 महीने में 22.73 लाख का जुर्माना भरने के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, बिना हेलमेट बाइकर्स और ओवरलोड बसें बनीं सबसे बड़ा खतरा

 एडवांस राशन पहुंचने के बावजूद बड़ामलहरा, लवकुशनगर और बिजावर की 34 दुकानों में महज 1 प्रतिशत खाद्यान्न बांटा, कालाबाजारी की बू आते ही एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी

600 वर्गफीट का नियम, 72 फीट में नौनिहाल: छतरपुर की 74 आंगनबाडिय़ां किराए की संकरी कोठरियों में कैद