छतरपुर

Dhirendra Shastri Brother: धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम की गुंडागर्दी, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, देखें वीडियो

Shaligram Gundagardi: बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिगराम ने साथियों के साथ मिलकर गांव में घुसकर मचाया आतंक, घर में घुसकर महिलाओं को बेरहमी से पीटा, सामने आया वीडियो..

2 min read
May 31, 2024

Dhirendra Shastri Brother Shaligram: बाबा बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का भाई शालिगराम एक बार फिर अपनी गुंडागर्दी को लेकर सुर्खियों में है। शालिगराम ने एक गांव में घुसकर जमकर आतंक मचाया है और एक घर में घुसकर महिलाओं व बच्चों के साथ जमकर मारपीट की है। मारपीट में महिलाएं घायल हुए हैं हैरानी की बात तो ये है कि मारपीट की घटना का पूरा वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिसवाला भी नजर आ रहा है।
देखें वीडियो-


शालिगराम ने पीट-पीटकर महिलाओं को किया लहूलुहान

घटना गढ़ा गांव की बताई जा रही है जहां पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिगराम अपने साथियों के साथ पहुंचा था। यहां शालिगराम व उसके साथियों ने जमकर आतंक मचाया और एक परिवार के साथ घर में घुसकर जमकर मारपीट की है। महिलाओं व बच्चों को शालिगराम व उसके साथियों के द्वारा पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामना आया है जो पीड़ित परिवार की किसी लड़की ने बनाया है वो वीडियो में साफ साफ कहती सुनाई दे रही है कि बागेश्वधाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिगराम ने घर में घुसकर महिलाओं को मारा है।
यह भी पढ़ें- Nagin: पिता की चिता को आग देकर लौटे सात साल के बेटे को नागिन ने 3 बार डसा, मौत

पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट- पीड़ित

हैरानी की बात ये है कि जो वीडियो सामने आया है उसमें एक पुलिसकर्मी भी वर्दी में नजर आ रहा है। जिससे ऐसा लग रहा है कि पुलिस मौके पर मौजूद थी और उसके बावजूद मारपीट की ये घटना हुई है। वहीं घटना में घायल हुईं महिलाएं खून से लथपथ हालत में पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पीड़ित परिवार व महिलाओं का आरोप है कि पुलिस थाने में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। बता दें कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई की गुंडागर्दी का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले टोल प्लाजा पर मारपीट करने व एक दलित परिवार के घर की शादी में मारपीट व हवाई फायरिंग करने के मामले में भी शालिगराम का नाम सुर्खियों में रहा था।
यह भी पढ़ें- शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल वाले रह गए दंग

Updated on:
31 May 2024 05:42 pm
Published on:
31 May 2024 05:06 pm
Also Read
View All
पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

8 साल बाद फिर 47 डिग्री के पार पहुंचा खजुराहो का पारा: अब फिर अंगारों सी तपिश से लोग बेहाल, इस साल पहली बार लू का रेड अलर्ट

छतरपुर के ग्रामीण इलाकों में गहराया भीषण जलसंकट: नल-जल योजनाएं बनीं शो-पीस, सूखे हैंडपंपों के कारण 2 किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हुए ग्रामीण