छतरपुर

बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वैवाहिक जोड़ों को दिया आशीर्वाद, ट्रक भरकर लाईं उपहार

President Draupadi Murmu at Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव के जरिए वैवाहिक जीवन में बंधे 251 जोड़ों को आशीर्वाद देने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। महामहिम दूल्हा-दुल्हन के लिए ट्रक भरकर उपहार भी लाई हैं।

3 min read

President Draupadi Murmu at Bageshwar Dham : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम आई हुई हैं। खजुराहों एयरपोर्ट तक विमान से पहुंची महामहिम सेना के हेलीकॉप्टर से गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम आईं। यहां उन्होंने बालाजी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे सामूहिक विवाह स्थल पहुंचीं। समारोह स्थल पर पंडाल में बने मंच पर पहुंचने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति को बालाजी की फोटो भेंट की है। वहीं प्रेसिडेंट ने भी वैवाहिक जीवन में बंध रहे जोड़ों को सूट और साड़ियां भेंट कीं। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम मोहन यादव भी मौजूद हैं।

छतरपुर के खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव चल रहा है। कार्यक्रम में 251 जोड़ों को आशीर्वाद देने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बागेश्वर धाम पहुंची। वे एयरफोर्स के विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पर आईं। जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति वहां से हेलिकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचीं। जहां उन्होंने बालाजी मंदिर के दर्शन किए। दर्शन पूजन के बाद वे सामूहिक विवाह के लिए बने पंडाल के मंच पर पहुंचीं।

ये हस्तियां भी पहुंच रही बालाजी के दरबार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जहां एक तरफ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बागे्वरधाम पहुंचेंगे तो वहीं दूसरी तरफ देश की अन्य दिग्गज हस्तियों में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह, सिंगर सोनू निगम, डब्ल्यू-डब्ल्यू-ई रेस्लर (पहलवान) द ग्रेट खली, अभिनेता पुनित वशिष्ठ, धर्मगुरु (संत) रामभद्राचार्य महाराज मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज, गोरीलाल कुंज वाले स्वामी किशोरदाज महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, पुण्डरीक गोस्वामी, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, चिदानंद स्वामी महाराज, पूज्य बालक योगेश्वरदास महाराज, अयोध्या के राम दिनेश आचार्य महाराज, अभिरामाचार्य महाराज, अभयदास महाराज, हरिद्वार से रामदास महाराज, चिन्मयानंद बापूजी महाराज, गंगादास महाराज, गोपालमणि महाराज, संजय सलिल महाराज समेत अनेक संत वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

20 लाख लोगों के भंडारे की व्यवस्था

आयोजन के दौरान 20 लाख लोगों के भंडारे की व्यवस्था की गई है। मेन्यू में बूंदी, रायता, जलेबी, मालपुआ, पुलाव समेत 13 व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे। इसके लिए 400 लोग पिछले 6 दिन से खाना बनाने का काम कर रहे हैं। इतने ही लोग शिष्यमंडल की मदद कर रहे हैं। नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट में ढाई लाख रुपए कीमत के घरेलू उपयोग का सामान दिया जाएगा। इनमें डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत घरेलू इस्तेमाल की 56 जरूरी चीजें शामिल हैं।

राजस्थान से मंगाए गए 20 लाख रसगुल्ले

बागेश्वर धाम में भंडारे की जिम्मेदारी सागर के कैटरर्स को दी गई है। इसके संचालक राजा ठाकुर बताते हैं कि करीब 400 लोगों का स्टाफ खाना बनाने में जुटा। इतने ही लोग धाम के शिष्य मंडल की टीम भी मदद में लगी है। 20 फरवरी से खाना बनाने का काम शुरू कर दिया था। प्रसाद शुद्ध घी में बनाया गया है। राजस्थान से 20 लाख पीस छेना के रसगुल्ले भी मंगवाए हैं। खाना बनाने का काम मशीनों की मदद से किया जा रहा है। 12 से 15 एकड़ में भंडारे की व्यवस्था है।

सामूहिक विवाह में 251 जोड़े

विवाह समारोह के लिए 251 मंडप बनाए गए। साथ ही, 251 दूल्हों की बारात लाने के लिए 251 घोड़े भी तैयार किए गए। बालाजी मंदिर के पास से ही बारात उठकर पंडाल तक पहुंची। वहीं नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट में ढाई लाख रुपए कीमत के घरेलू उपयोग का सामान दिया जाएगा। एक तरफ जहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दूल्हों के लिए 251 सूट और दुल्हनों के लिए 251 साड़ियां उपहार में लाई हैं तो वहीं, दूसरी तरफ बागेश्वरधाम प्रबंधन की ओर से दूल्हे को उपहार में शेरवानी और दुल्हन को उपहार में लहंगा दिया गया है। इसके अलावा डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत घरेलू उपयोग के 56 आइटम शामिल हैं। वहीं 20 लाख लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।

Published on:
26 Feb 2025 02:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर