31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर पहुंचे सीएम मोहन यादव, आज दिन और रात खुले रहेंगे महाकाल के पट

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकालेश्वर के दरबार पहुंचकर पूचा अर्चना की। इस दौरान सीएम भक्ति में लीन दिखाई दिए।

2 min read
Google source verification
Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025 :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे। महाशिवरात्रि पर उन्होंने बाबा महाकालेश्वर की पूचा अर्चना की। इस दौरान सीएम डॉ मोहन भक्ति में लीन दिखाई दिए। वहीं उन्होंने बाबा महाकाल के प्रदेश समेत देश की सुख समृद्धि की कामना की है।

देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भी महाकाल की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की पूचा अर्चना की। इस दौरान वे भक्ति में लीन दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025 : एमपी का चमत्कारी शिव मंदिर, जहां का प्रसाद खाने से भर जाती है सूनी गोद

दिन-रात खुले रहेंगे महाकाल के पट

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। मंदिर समिति के मुताबिक, भक्त करीब 2 किमी पैदल चलकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इससे पहले 25-26 फरवरी की दरमियानी रात 2:30 बजे भगवान महाकाल के पट खुले। महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे दिन और रातभर पट खुले रहेंगे।

4 बजे की भस्म आरती नहीं होगी

इस दौरान मंदिर बंद नहीं होगा। रात 12 बजे से चार प्रहर का पूजन होगा। 27 फरवरी की सुबह तक चलेगा। इस दौरान सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती नहीं होगी। वहीं खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के गुप्तेश्वर, भोपाल के गुफा मंदिर, बड़वाले महादेव समेत भोजपुर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।