छतरपुर

एमपी के इस जिले से कानपुर तक बन रहा शानदार फोरलेन, जमीनों के बढ़े दाम

Sagar-Kanpur Four Lane: 232 किमी का फोरलेन 4290 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा, महज ढ़ाई घंटे में पूरा होगा सात घंटे का सफर..।

2 min read
Aug 27, 2025
CM Mohan Yadav announced the construction of several roads (demo pic)

Sagar-Kanpur Four Lane: बुंदेलखंड जिसे कभी सड़कों और विकास कार्यों में पिछड़ा माना जाता था, अब तेजी से बदलते स्वरूप की ओर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के खजुराहो में नया एयरपोर्ट टर्मिनल, झांसी खजुराहो फोरलेन के बाद अब भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के भारतमाला प्रोजेक्ट में कानपुर से सागर फोरलेन का निर्माण इस क्षेत्र को नई पहचान देने जा रहा है। हालांकि पहले तय समय सीमा 2026 थी, लेकिन अब यह परियोजना 2028 तक पूरी होगी।

223 किमी का कनेक्टिविटी नेटवर्क

सागर से कानपुर तक के 223.7 किमी लंबे इस फोरलेन का निर्माण 4290 हजार करोड़ रूपयों की लागत से हो रहा है। ये फोरलेन शाहगढ़, बड़ामलहरा, छतरपुर, गढ़ीमलहरा, श्रीनगर और महोबा से होकर निकलेगा। भविष्य में इसे लखनऊ से जोड़ने की भी योजना है। जिसके बाद लखनऊ से भोपाल तक फोरलेन हाइवे कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेंद्र चापेकर ने कहा यह हाईवे सिर्फ एक सडक़ नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की किस्मत बदलने वाला प्रोजेक्ट है। इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी चल रही है। ये फोरलेन जिन भी गांवों से होकर गुजर रहा है वहां की जमीनों के दाम अभी से बढ़ गए हैं।

फोरलेन बनने के बाद 7 की जगह लगेगें ढ़ाई घंटे

इस फोरलेन पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किमी प्रति घंटा रखी जाएगी। फिलहाल कानपुर से सागर की दूरी तय करने में लगभग 7 घंटे लगते हैं, लेकिन फोरलेन बनने के बाद यह सफर सिर्फ ढाई घंटे का रह जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लाईओवर, अंडरपास, सर्विस रोड और टोल प्लाजा जैसी सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं। छतरपुर जिले में यह परियोजना दो बड़े चरणों में आगे बढ़ रही है। परियोजना का तीसरा फेज साठिया घाटी से चौका गांव तक 55 किलोमीटर में लागत 1,008 करोड़ रुपए से होगा। वहीं, चौथा फेज चौका गांव से कैमाहा बैरियर तक 43 किमी तक 997 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। पूरी परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य 2028 तक निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें

Vaishno Devi Hadsa: वैष्णो देवी हादसे में मंदसौर जिले के 2 की मौत, 3 घायल, दो अब तक लापता

Updated on:
27 Aug 2025 08:48 pm
Published on:
27 Aug 2025 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर