छतरपुर

नामी बिजनेसमेन के 17 साल के बेटे की स्कूल में हार्ट अटैक से मौत

10 वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, छतरपुर में दर्दनाक हादसा, छात्र के नेत्र दान किए
less than 1 minute read
Jul 11, 2023
sarthak.png
10 वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत

छतरपुर. एमपी के छतरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 17 साल के स्टूडेंट की स्कूल में मौत हो गई। प्रेयर के दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया जिससे मौत हो गई। 10 वीं के छात्र की स्कूल में हुई इस दर्दनाक मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। हालांकि ऐसे कठिन समय में भी परिजनों ने मानवीयता का परिचय देते हुए उसके नेत्र दान कर दिए हैं।

17 साल के छात्र सार्थक टिकरिया की हार्ट अटैक से मौत हुई। वह महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। उसको स्कूल में अचानक अटैक आ गया। वह प्रार्थना के दौरान गिर गया और बेहोश हो गया। स्कूल के टीचर्स ने मौके की नजाकत को देखते हुए उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन यानि सीपीआर भी दिया लेकिन उसे होश नहीं आया। सार्थक को तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने चेक करते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह 6 बजे ही उठ गया था। समय पर स्कूल भी चला गया। करीब 7.30 बजे प्रार्थना के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। स्कूल स्टाफ ने उसे तुरंत सीपीआर दी और घरवालों को भी सूचना दे दी। सार्थक के पिता आलोक टिकरिया शहर के नामी बिजनेसमैन हैं। तीन भाई बहनों में सार्थक सबसे छोटा था।

जिला अस्पताल के डॉ.अरविंद सिंह ने बताया कि सार्थक को कार्डियक अरेस्ट आया था। परिवार ने सार्थक के नेत्र दान कर दिए हैं। उसका अंतिम संस्कार सिंघाड़ी मुक्तिधाम पर किया जाएगा।

Published on:
11 Jul 2023 01:41 pm
Also Read
View All
तारीफ के काबिल जिला अस्पताल का प्रयास जहां सिर्फ 23 फीसदी सिजेरियन, पर सवाल यह कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कदम रखते ही यह आंकड़ा 62 प्रतिशत के पार क्यों?

छतरपुर में यातायात पुलिस की मुहिम लाई रंग: 6 महीनों में सड़क हादसों और मौतों में आई 30% की बड़ी कमी, सुधारे गए ब्लैक स्पॉट्स

फंदे पर लटकी मिली छतरपुर की लेडी कलाकार, आखिरी बार साथी से 38 मिनट की वीडियो कॉल

9वीं व 11वीं की किताबों का टोटा, एआई विषय तो जोड़ा पर सिलेबस गायब; निजी प्रकाशकों की चांदी, अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

महाराजपुर-गढ़ीमलहरा जलावर्धन योजना: अधिकारियों की सुस्ती से करोड़ों का प्रोजेक्ट ठप, इंटकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लगी रोक